फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala Football Club defeated Morning Club in the final.

Ambala News: फाइनल में अंबाला फुटबॉल क्लब ने मॉर्निंग क्लब को दी शिकस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ambala Football Club defeated Morning Club in the final.
अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित फुटबाल के फाइनल मैच में गोल रोकने का प्रयास करता 
- टूर्नामेंट में मोहित नेगी बेस्ट गोलकीपर और अंबाला क्लब के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर बने आशीष कुमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में अंबाला फुटबॉल लीग के रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में अंबाला फुटबॉल क्लब ने जीत दर्ज की। फाइनल मैच में टीम ने मॉर्निंग क्लब को 2-0 के अंतर से हरा कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। एक माह से चल रही इस फुटबॉल लीग के फाइनल के लिए फुटबॉल प्रेमी उत्साहित दिखाई दिए।
फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही अंबाला फुटबॉल क्लब ने मॉर्निंग क्लब पर दबाव बनाए रखा। खेल के 35वें मिनट में रजत ने शानदार मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद मॉर्निंग क्लब ने वापसी की कोशिश की लेकिन 65वें मिनट में गुरलीन ने दूसरा गोल दागकर विपक्षी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंत तक स्कोर 2-0 बना रहा और अंबाला क्लब विजेता बना। इस मुकाबले में तैराकी एसोसिएशन के जिला प्रधान राजिंद्र विज बतौर मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

बसंत को यंग स्ट्राइकर किया घोषित
लीग के समापन समारोह में व्यक्तिगत पुरस्कारों की भी घोषणा की गई। शानदार बचाव करने वाले मोहित नेगी को बेस्ट गोलकीपर चुना गया। अंबाला क्लब के प्रदीप कुमार को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। वहीं, अंबाला क्लब के ही आशीष कुमार को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया। मॉर्निंग क्लब की ओर से अमन शर्मा सर्वाधिक गोल करने वाले सर्वश्रेष्ठ स्कोरर बने। बद्रीनाथ क्लब के अभय को सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी व वॉरियर क्लब के तनिष्क को बेस्ट यंग स्ट्राइकर और मिक्की मॉडल फुटबॉल क्लब के बसंत को यंग स्ट्राइकर घोषित किया गया। खेल भावना का परिचय देने वाली टीम एफसी रॉयल को निष्पक्ष खेल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित फुटबाल के फाइनल मैच में गोल रोकने का प्रयास करता 

अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित फुटबाल के फाइनल मैच में गोल रोकने का प्रयास करता 

अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित फुटबाल के फाइनल मैच में गोल रोकने का प्रयास करता 

अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित फुटबाल के फाइनल मैच में गोल रोकने का प्रयास करता 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed