फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Fire in the wheel of a goods train loaded with coal, controlled by fire extinguisher

Ambala: कोयला लदी मालगाड़ी के पहिये में लगी आग, अग्निशमन यंत्र से पाया काबू, दो घंटे बाधित रहा ट्रैक

Wed, 28 Jun 2023 09:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 09:14 PM IST
सार

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सभी रेल अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। प्लेटफार्म 3-4 का ट्रैक दो घंटे बाधित रहा। कर्मचारी ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Ambala: Fire in the wheel of a goods train loaded with coal, controlled by fire extinguisher
मालगाड़ी के पहिए की जांच करती रेलवे की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोयला लदी मालगाड़ी के पहिये में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सभी रेल अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ ही मिनटों में सतर्क कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


यह हादसा प्लेटफार्म 3-4 के मुख्य ट्रैक पर बुधवार सुबह लगभग 10 बजे हुआ। इस दौरान कुछ ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्मों से निकाला गया। हादसे की वजह से कोई भी जान-माल नुकसान नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार दुखेड़ी की तरफ से एक मालगाड़ी जब कैंट स्टेशन पर दाखिल हो रही थी तो एक रेलवे कर्मचारी ने धुंआ उठते देखा और इसकी जानकारी तुरंत अधिकारियों को दी और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


पहिये के गर्म होने से लगी थी आग
जांच के दौरान सामने आया कि यह आग पहिये के गर्म होने की वजह से लगी थी। पहिया जाम होने की वजह से मालगाड़ी आगे नहीं बढ़ रही थी। इसके बाद दूसरे इंजन की मदद से मालगाड़ी को दो हिस्सों में बांटा गया। एक हिस्से को दूसरी रेलवे लाइन पर खड़ा किया गया और दूसरे हिस्से को बीसीएन डिपो में भेजा गया। यहां आग वाले वैगन को अलग करके मालगाड़ी को गुरु हरसहाय थर्मल प्लांट की तरफ रवाना कर दिया। लगभग दो घंटे तक यह कार्रवाई चली और इस दौरान प्लेटफार्म 3-4 पर आने वाली ट्रेन नंबर 22431 सूबेदारगंज-उधमपुर सहित अन्य पैसेंजर ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सदस्यीय कमेटी ने तैयार की रिपोर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इसमें स्टेशन अधीक्षक, वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर सीएंडडब्ल्यू और मुख्य लोको इंचार्ज की ड्यूटी लगाई गई। गहनता से जांच करने के बाद उन्होंने रिपोर्ट तैयार की जोकि अब मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी ताकि मामले को लेकर आगामी जांच-पड़ताल हो सके। प्राथमिक स्तर पर जांच में सामने आया है कि कैरिज एंड वैगन विभाग पर गाज गिर सकती है।


प्लेटफार्म 3-4 पर आई मालगाड़ी के पहिए में अचानक आग लग गई थी। आग पर तुरंत काबू पा लिया था। तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट मिली है। इसका आंकलन किया जा रहा है। जे-ग्रेड के अधिकारी भी इसकी जांच-पड़ताल करेंगे। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। -मंदीप सिंह भाटिया, रेल प्रबंधक, अंबाला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed