{"_id":"696938ed9080b7b52c0e66f6","slug":"ambala-division-won-the-overall-efficiency-shield-and-also-topped-in-safety-ambala-news-c-36-1-amb1001-156514-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला मंडल ने जीती ओवरऑल दक्षता शील्ड, सुरक्षा में भी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला मंडल ने जीती ओवरऑल दक्षता शील्ड, सुरक्षा में भी अव्वल
Fri, 16 Jan 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ओवरऑल दक्षता शील्ड प्राप्त करते डीआरएम अंबाला। रेलवे
- फोटो : जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट।
अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता के दम पर विशेष सम्मान हासिल किया है। दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में आयोजित 70 वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में अंबाला और दिल्ली मंडल को संयुक्त रूप से ओवरऑल दक्षता शील्ड प्रदान की गई, वहीं सुरक्षा में अव्वल रहने पर भी एकल शील्ड प्रदान की। ये जानकारी महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि अंबाला मंडल के विभिन्न विभागों को चार अन्य दक्षता शील्ड और 6 कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया। यह सम्मान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक विनोद भाटिया सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया। इस अवसर पर उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक मोहित चंद्र, सभी प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष और विभिन्न मंडलों के डीआरएम भी मौजूद रहे।
इन क्षेत्रों में मिली शील्ड
समारोह के दौरान अंबाला मंडल की झोली में कुल 6 शील्ड आईं। मंडल ने वाणिज्य, सिविल इंजीनियरिंग, लेखा एवं वित्त, हिंदी राजभाषा और सुरक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दक्षता शील्ड अपने नाम की। मंडल के विभिन्न विभागों में तैनात 6 रेल कर्मयोगियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से नवाजा गया।