फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala district administration on hotline with army, siren was sounded due to arrival of drone

Ambala: सेना के साथ हॉटलाइन से जुड़ा जिला प्रशासन, ड्रोन आने के चलते बजाय था सायरन; धमाके की आवाज से लोग सहमे

Fri, 09 May 2025 03:51 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 09 May 2025 03:51 PM IST
सार

अंबाला में शुकवार दोपहर धमाके की आवाज से लोग सहम गए। उपायुक्त अजय सिंह ने बताया कि विमान के साउंड बैरियर के कारण  सॉनिक बूम उत्पन्न हुआ था।

विज्ञापन
Ambala district administration on hotline with army, siren was sounded due to arrival of drone
अंबाला डीसी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाई अलर्ट के बीच अंबाला से 70 किलोमीटर दूर वायु सेना द्वारा शुक्रवार को ड्रोन ट्रेस करने के बाद सायरन बजे थे। वायु सेना के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को बताया था कि ड्रोन अंबाला की तरफ आ सकता है। उपायुक्त अजय सिंह ने बताया कि 10 बजकर 20 मिनट पर ड्रोन आने की सूचना के कारण पर सायरन बजाए गए थे। बाद में सैन्य अधिकारियों से सूचना मिली थी कि ड्रोन अंबाला की तरफ नहीं आएगा, इसके बाद सायरन बंद किये गये।

विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि सेना के साथ जिला प्रशासन हॉटलाइन से जुड़े हुए है। साथ ही बताया कि ड्रोन को मार गिराने का आदेश है। जो भी उड़ाता पाएगा तो नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत धारा लगाई जाएगी। आम जनता से अपील करते हुए कहा कि महेश नगर, धुलकोट, सिटी के बलदेव नगर के  पास कोई ड्रोन उड़ाता है तो उसकी वीडियो बनाकर शेयर करें। अलर्ट को देखते हुए अंबाला - सिटी में अभी 12 सायरन लगा दिए गए है और शाम तक 19 कर दिए जाएंगे। वहीं कहा कि ब्लैक आउट के दौरान कार चालक भी अपने वाहन को लाइट बंद कर साइड में खड़ा करें।
विज्ञापन




दोपहर करीब 2 बजे हुआ था धमाका, खिड़कियां हिली, घरों से बाहर निकले लोग
शुकवार दोपहर धमाके की आवाज से लोग सहम गए। उपायुक्त अजय सिंह ने बताया कि विमान के साउंड बैरियर के कारण  सॉनिक बूम उत्पन्न हुआ था। वहीं सॉनिक बूम से धमाका इतना जोरदार का था कि कुछ दूरी तक घरों एवं भवनों की खिड़कियां हिल गईं। घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है सोनिक बूम
सोनिक बूम एक ऐसी ध्वनि है जो शॉक वेव से जुड़ी होती है जो तब पैदा होती है जब कोई वस्तु ध्वनि की गति से अधिक तेज़ गति से हवा में यात्रा करती है । सोनिक बूम भारी मात्रा में ध्वनि ऊर्जा उत्पन्न करते हैं, जो मानव कान को विस्फोट या गड़गड़ाहट जैसी लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed