फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala Cantonment tops the state in cleanliness survey, Ambala

स्वच्छता सर्वेक्षण में अंबाला कैंटोनमेंट राज्य में अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ambala Cantonment tops the state in cleanliness survey, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजों में अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड राज्यस्तर पर पहले स्थान पर रहा है। वहीं देशभर में 25वां स्थान हासिल किया है। दूसरी ओर नगर निगम अंबाला शहर की बात करें तो वह एक नंबर पीछे खिसक गया है, जहां पिछली बार यह 90वें रैंक पर था तो वहीं इस बार यह 91वें पर आ गया है।
बराड़ा नगर पालिका, नारायणगढ़ नगर पालिका और अंबाला सदर नगर परिषद् ने पहले से काफी सुधार किया है। बराड़ा नगर पालिका 76वें नंबर से सीधे 28वें नंबर पर, नारायगढ़ नगर पालिका 193 से 27 वें नंबर पर तो अंबाला सदर 132वें नंबर से 102 नंबर पर आ गया है। सभी नगर निगम, पालिका और परिषद सहित कैंटोनमेंट बोर्ड ने स्वच्छता रैकिंग में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास किया। इस दौरान जहां दीवारों पर पेंटिंग बनाई गई, वहीं डोर टू डोर कूड़ा उठान पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा रैली के साथ-साथ शिविर लगाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। यही नहीं अपने स्तर पर स्वच्छता क्षेत्र में बेहतर करने वाले संस्थानों और प्रचार प्रसार करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का भी काम किया है, ताकि स्वच्छता को लेकर लोग प्रोत्साहित हो सकें। यही कारण है कि अंबाला कैंट सहित अन्य क्षेत्रों की सफाई रैंकिंग में सुधार आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल टॉप 100 शहरों में स्थान पाने के बाद नगर निगम ने टॉप 10 में स्थान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि भले ही इस बार स्वच्छता रैंकिंग में अपेक्षा अनुरूप परिणाम नहीं आए है, लेकिन आगे बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंबाला को स्वच्छता रैकिंग में ऊपर लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed