Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala Cantonment tops in railway general ticket sales

Ambala News: रेलवे की जनरल टिकट बिक्री में अंबाला छावनी अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ambala Cantonment tops in railway general ticket sales
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनार​क्षित टिकट घर के बाहर आराम करते यात्री। संवाद
अंबाला। त्योहारी सीजन में अंबाला मंडल ने कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि जनरल टिकट यात्रियों की वजह से हासिल हुई है और इसका श्रेय मंडल रेल प्रबंधक सहित वाणिज्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला है।
विज्ञापन

उनकी लगातार कार्रवाई से अंबाला मंडल ने पिछले पांच दिनों यानी एक से पांच नवंबर तक बेची गई जनरल टिकटों की बिक्री का आंकड़ा एक लाख के पार कर दिया है। वहीं इन टिकटों से रेलवे को लगभग 1.30 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

24 घंटे चले आठ काउंटर
रेलवे ने पिछली परेशानियों को देखते हुए इस बार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर एक साथ आठ जनरल काउंटर शुरु कर दिए थे जोकि 24 घंटे कार्यरत रहे। यहां तैनात कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे कि वो यात्रियों से मृदु व्यवहार करेंगे और उन्हें टिकट देने का कार्य करेंगे। इस कार्य की निगरानी के लिए वाणिज्य विभाग के निरीक्षकों की जिम्मेदारी लगाई थी। प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग इन पांच दिनों में 85 हजार के करीब टिकटें सिर्फ बिहार जाने वाले यात्रियों ने ही खरीदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आय मे 20 स्पेशल ट्रेनें बनी सहारा
रेलवे ने दीपावली व छठ पर्व को लेकर पहले ही अपना होमवर्क पूरा कर लिया था यानी भीड़भाड़ वाली ट्रेनों की रुपरेखा तैयार कर ली थी। इन ट्रेनों का संचालन वाराणसी,पटना, सहरसा, कोलकाता, कटिहार आदि की तरफ किया गया जोकि पूरी तरह से सफल रहा। ट्रेनें त्योहारी दिनों में पूरी तरह से पैक होकर चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed