काला सच में इंस्पेक्टर की भूमिका में दिखेगा नीरज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला के एक और युवा ने बड़े पर्दे पर अपनी कला का प्रदर्शन करके अपनी पहचान स्थापित की है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित प्रदेश के अन्य राज्यों में अभी तक भी महिलाओं को डायन घोषित करके उनके शारीरिक और मानसिक शोषण की सच्ची घटनाओं पर आधारित काला सच नामक फिल्म में जीएमएन कालेज अबाला छावनी के पूर्व विद्यार्थी और अंबाला छावनी निवासी नीरज भारद्वाज ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया है। यह उनकी पहली फिल्म है।
नीरज वर्तमान में एमबीए तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद इन दिनो गुडग़ांव की एक फार्मास्यूटिकल कपनी में मैनेजर के पद पर सेवारत है, अपने व्यस्त जीवन में कला को निखारने के लिए भी कड़ी मेहनत कर रहा है।
नीरज ने बताया कि समाज में डायन जैसी प्रथा की ओर आम व्यक्ति का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने काला सच नामक फिल्म में अभिनय किया है और लम्बे संघर्ष के बाद न्यायालय के माध्यम से फिल्म को रिलीज करवाने में सफलता प्राप्त की है।
वास्तव में देश के कईं राज्यों में अभी तक भी प्रभावशाली लोग महिलाओं से अपने व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति के लिए उन्हें डायन घोषित करवा देते हैं। ऐसी महिलाओं को समाज के लोग नफरत की नजर से देखते हैं, जिसके कारण उन्हें जीवन भर मानसिक शोषण का शिकार होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस बुराई का व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने और ऐसे क्षेत्रों में जाकर शोषित महिलाओं से मुलाकात के बाद उन्होंने बड़े पर्दे के माध्यम से इस बुराई के विरूद्घ लोगों को जागरूक करने का फैसला लिया है। राजनैतिक प्रभाव के चलते उस क्षेत्र के लोगों ने इस प्रयास का विरोध भी किया लेकिन न्यायालय के सहयोग से इस फिल्म को प्रदर्शित करने का आवसर मिला है।
फिल्म में मुख्य भूमिका मुस्ताक खान और हिमांशी शिवपुरी अदा कर रही हैं जबकि नीरज इस फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर संमुद्र सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा पाखी हेगड़े, रूफी खान सहित अन्य सह कलाकार भी इस फिल्म की विभिन्न भूमिकाओं में शामिल हैं।
छह फिल्म फेस्टिवल में दिखाई फिल्म नीरज भारद्वाज ने बताया कि यह फिल्म विदेशों में आयोजित 6 फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है। इस फिल्म ने ब्रिटेन फिल्म फेस्टिवल में प्रथम लांस एजेंल्स फिल्म फेस्टिवल में नौंवा और अन्य फिल्म फेस्टिवलों में भी प्रथम दस स्थानों में जगह बनाई है।