फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: BKU comes out to protest against the action on stubble burning

Ambala: पराली जलाने पर कार्रवाई के विरोध में उतरी भाकियू शहीद भगत सिंह, 22 को सौंपेंगे ज्ञापन

Sat, 19 Oct 2024 07:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 07:52 PM IST
सार

किसान नेता बोले कि 22 अक्तूबर को प्रदेशभर में तहसीलों पर किसान प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। किसान नेताओं ने कहा कि इन फरमान को किसान किसी भी कीमत पर नहीं मानेंगे।

विज्ञापन
Ambala: BKU comes out to protest against the action on stubble burning
वीडियो संदेश से जानकारी देते भाकियू शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

सरकार द्वारा पराली जलाने पर दो साल तक किसान की फसल को एमएसपी पर न खरीदने को लेकर किसानों का विरोध शुरू हो गया है। अंबाला के मर्दों साहिब गुरुद्वारे में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के पदाधिकारियों ने बैठक की और इस फैसले का विरोध किया।

विज्ञापन


बीकेयू शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि सरकार और अधिकारी समझ लें कि किसान के पास इतने संसाधन नहीं हैं। सरकार के संसाधन हैं तो उसके बारे में बताएं। जो बड़े किसान हैं वह संसाधनों का अपने स्तर से प्रयोग कर रहे हैं मगर जो छोटे किसान हैं वह इन संसाधनों को नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन


किसानों ने फैसला लिया है कि 22 अक्तूबर को प्रदेश की सभी तहसीलों पर किसान ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्या बताएंगे। किसान नेताओं ने सभी से तहसीलों पर पहुंचने का आह्वान किया। यह ज्ञापन सीएम को प्रेषित होगा। मोहड़ी ने कहा कि प्रदूषण बढ़ाने में जो अन्य सेक्टर हैं उनके लिए भी क्या ऐसे कानून हैं, फैक्टरियां जो प्रदूषण फैला रही हैं उनके लिए भी क्या ऐसे नियम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed