{"_id":"69dea77e8b3ea147d4007494","slug":"amarnath-yatra-queues-at-hospitals-for-medical-check-upamarnath-yatra-queues-at-hospitals-for-medical-check-upamarnath-yatra-queues-at-hospitals-for-medical-check-up-ambala-news-c-36-1-sknl1003-161591-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा : मेडिकल कराने के लिए अस्पतालों में कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा : मेडिकल कराने के लिए अस्पतालों में कतार
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा को लेकर मेडिकल के लिए छावनी नागरिक अस्पताल परिसर में फार्म भरने की प्रक्रिया पूर
- मेडिकल के दौरान बीपी, शुगर और ईसीजी कराने में लग रहा समय
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को यात्रा करने वालों ने मेडिकल कराया। मेडिकल कराने वालों की सिटी व छावनी के नागरिक अस्पतालों में भीड़ दिख रही है। इसके लिए सुबह 9 बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग रही है। ऐसे में कई लोगों का नंबर दोपहर तक आ सका।
हालांकि, अस्पतालों में अलग से काउंटर बनाए गए हैं। इसके बावजूद लोगों को जांच में समय लग रहा है।सबसे ज्यादा समय बीपी, शुगर जांच और ईसीजी कराने में लगा। लंबी लाइन के बावजूद शिव भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।
पहली बार दोस्तों के साथ जाएंगे अमरनाथ
अंबाला सिटी के बलदेव नगर निवासी अरविंद ने बताया कि वह पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाएंगे, वह छावनी के नागरिक अस्पताल में सुबह आठ बजे ही पहुंच गए थे। प्रक्रिया दोपहर 12 बजे शुरू हुई, मेडिकल हो गया, अब बैंक जाकर पंजीकरण की तारीख पता करेंगे। 10 दोस्त एक साथ इस यात्रा पर निकलने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
एक सप्ताह के लिए निकलेंगे यात्रा पर
लालडू निवासी अंकित ने बताया उन्होंने अमरनाथ यात्रा के लिए फॉर्म भरकर पर्ची कटवाई और बीपी, शुगर व ईसीजी की जांच करवाई। कल अस्पताल में भारी भीड़ थी, जिसके कारण पूरा दिन लग गया। अब पंजीकरण के लिए चंडीगढ़ बैंक जाएंगे। इसके बाद एक सप्ताह के लिए यात्रा पर निकलेंगे, वह पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं, इसलिए उत्साह बहुत ज्यादा हैं।
बीपी शुगर की जांच में लगा जयादा समय
सिटी निवासी गौरव ने बताया कि अब दूसरी बार अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी है। अस्पताल में श्रद्धालुओं की लाइन बहुत लंबी थी, विशेषकर बीपी और शुगर की जांच में काफी समय लगा। मेडिकल की औपचारिकता पूरी हो चुकी है, अब जल्द ही रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। दोस्तों के साथ 10 दिन की यात्रा पर बाबा के दर्शन करने जाएंगे।
अमरनाथ यात्रा के साथ माता वैष्णो देवी और शिव खोड़ी की जाएंगे
बबलू ने बताया कि वह इस बार अपने दोस्तों के साथ तीसरी बार अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे, यह यात्रा केवल बाबा बर्फानी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सभी एक साथ तीन धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। इसमें अमरनाथ यात्रा के साथ-साथ माता वैष्णो देवी और शिव खोड़ी के दर्शन भी शामिल हैं। इसी लक्ष्य के साथ नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया है।