फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Allegations of a conspiracy to seize 6600 yards of Shri Sangh's land, demand for investigation

Ambala News: श्री संघ की 6600 गज जमीन खुर्द-बुर्द करने की साजिश का आरोप, जांच की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Allegations of a conspiracy to seize 6600 yards of Shri Sangh's land, demand for investigation
पूर्व प्रिंसिपल नीरज वाली ने की प्रेसवार्ता, प्रधान ने कहा- आरोप निराधार
विज्ञापन





माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। श्री आत्मानंद जैन (एसए जैन) सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर के नाम से पंजीकृत श्री संघ की करीब 6600 गज कीमती जमीन का विवाद गहरा गया है। समाजसेवी व पूर्व प्रिंसिपल नीरज वाली ने श्री संघ (बिरादरी) को शनिवार को निजी होटल में पत्रकार वार्ता की। इसमें आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन समिति के कुछ सदस्यों द्वारा बिरादरी को अंधेरे में रखकर इस जमीन को बेचने की साजिश रची जा रही है।

नीरज वाली ने बताया कि रतनगढ़ रोड स्थित इस जमीन को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से 5 फरवरी को श्री आत्मानंद जैन हाई स्कूल समिति का कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दोबारा पंजीकरण करवाया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया में पैरेंटल बॉडी (श्री संघ) की कोई अनुमति नहीं ली गई। शिकायतकर्ता ने आरटीआई से प्राप्त 92 पृष्ठों के दस्तावेज बिरादरी को सौंपते हुए प्रबंधन समिति के सभी 15 सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की मांग की है। नीरज वाली ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने रजिस्ट्रार के यहां शिकायत की है।
विज्ञापन


प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग

नीरज वाली ने बिरादरी के सचिव से आग्रह किया गया है कि तहसीलदार और नगर निगम कमिश्नर को भूखंडों के पुराने आईडी नंबर भेजकर जमीन के क्रय-विक्रय पर तुरंत रोक लगवाई जाए। नगर निगम में आईडी बदलने के खेल में शामिल कर्मचारियों की भूमिका की जांच हो। विवादित जमीन पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं कि यह श्री संघ की संपत्ति है और आम सभा की सहमति के बिना इसे बेचा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन




आर्थिक अपराध शाखा से जांच की अपील

नीरज वाली ने मांग की है कि इस पूरे मामले और दस्तावेजों की सत्यता की जांच रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज से करवाई जाए। साथ ही, उन्होंने एसपी अंबाला को पत्र लिखकर इस पूरे प्रकरण की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपने का निवेदन किया है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि क्या नई समिति का गठन केवल करोड़ों की जमीन को खुर्द-बुर्द करने के लिए किया गया था।




पूर्व प्रिंसिपल के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। वह हम पर आरोप लगा ही नहीं सकते हैं वह तो खुद लाखों के गबन में भागे फिर रहे हैं। उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
-- प्रधान, एसए जैन सोसायटी, अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed