फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Allegations of a Conspiracy to Kill a Married Woman by Administering Drugs

Ambala News: विवाहिता को नशीली दवा देकर मारने की साजिश का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Allegations of a Conspiracy to Kill a Married Woman by Administering Drugs
शहजादपुर। पतरेहड़ी गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। वहीं विवाहिता ने नशीली दवा देकर मारने की साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही गर्भस्थ शिशु के होने पर मारपीट कर घर से निकालने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, सास-ससुर और ननद सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आफीका रानी ने बताया कि उसका विवाह 12 मार्च 2024 को खानपुर लबाना गांव निवासी अमित के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ही ससुराल पक्ष के लोग बुलेट मोटरसाइकिल और कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे कमरे में बंद कर भूखा-प्यासा रखा गया और दबाव बनाकर मायके से एक लाख रुपये व ओप्पो का मोबाइल फोन मंगवाया गया।
विज्ञापन



ससुर पशु चिकित्सक, खाने में मिलाते थे धीमा जहर
पीड़िता ने खुलासा करते हुए बताया कि उसके ससुर, जो पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। पति और सास के साथ मिलकर उसके खाने में कोई संदिग्ध वस्तु (दवा) मिलाते थे। आफीका के अनुसार, उसने खुद उन्हें यह चर्चा करते सुना कि अगर दवा ज्यादा दी तो मेडिकल रिपोर्ट में आ जाएगी, इसे कम मात्रा में लंबे समय तक दो ताकि यह धीरे-धीरे बीमार होकर मर जाए और किसी को शक भी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed