फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   All micro observers keep an eye on the election process

Ambala News: चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखें सभी माइक्रो आब्जर्वर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
All micro observers keep an eye on the election process
अंबाला। अंबाला लोकसभा चुनाव में लगे सभी माइक्रो आब्जर्वर बारीकी से पूरी चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखें। उनकी ड्यूटी सभी संवेदनशील पोलिंग बूथ पर रहेगी, जहां उन्हें सजगता से पूरी प्रक्रिया को देखना और कुछ असामान्य होने पर तत्काल इसकी सूचना देनी है। ये जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. शालीन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर को एक रिपोर्ट भी भरकर देनी है, जो मतदान के बाद जमा होगी। उन्होंने सलाह दी कि पोलिंग के दौरान ही इस रिपोर्ट को भरें। चुनाव के दौरान अपने ड्यूटी कॉर्ड को गले में डालकर रखें ताकि पोलिंग बूथ पर मौजूदगी के समय कोई सवाल न खड़ा हो। चुनाव के दौरान मॉक पॉल, पोलिंग एजेंट है के नहीं, मॉक पोल के बाद ईवीएम को क्लीयर किया गया के नहीं, मतदाताओं की उंगली पर स्याही लगाई जा रही है के नहीं, 17-ए फॉर्म को सही तरीके से भरा गया है के नहीं, वीडियोग्राफी की जा रही है के नहीं आदि को बारीकी से आब्जर्व करना है। उन्होंने कहा कि हमें इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मतदान की गोपनीयता भी बनाकर रखनी है। डीसी ने कहा कि सभी माइक्रो आब्जर्वर 25 मई को सुबह 5 बजे अपने एआरओ को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

अंबाला के एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि सभी सेक्टर आफिसर और जोनल मजिस्ट्रेट का रिसपांस टाइम जल्द से जल्द हो। उनके पास अपने क्षेत्र की सभी पोलिंग पार्टी का और पीओ का नंबर अवश्य हो। यदि किसी पोलिंग बूथ पर कोई परेशानी खड़ी करता है तो उसकी तत्काल वीडियोग्राफी करवाई जाए। जो भी वाहन इस्तेमाल करें, उस पर सेक्टर आफिसर अलग से लिखा हुआ हो। इस मौके पर एडीसी अपराजिता, एआरओ नारायणगढ़ यश जालुका, एआरओ अंबाला कैंट सत्येन्द्र सिवाच, एआरओ अंबाला सिटी दर्शन कुमार, एआरओ मुलाना अश्वनी मलिक, एसीयूटी रवि मीणा, सीटीएम विश्वजीत सिंह, चुनाव तहसीलदार संदीप के साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------------------
-------------------

सजगता से ड्यूटी का निर्वहन करें

डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि मतदान के दिन सभी सेक्टर आफिसर और जोनल मजिस्ट्रेट का महत्वपूर्ण रोल है। सभी सेक्टर आफिसर अपनी पोल पार्टी को साथ लेकर जाएंगे और उन्हें साथ लेकर वापिस आएंगे। उनके साथ ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी भी साथ जाएंगे और साथ ही स्ट्रांग रूम तक मशीनें वापिस जमा करवाएंगे। हर दो घंटे में वोटर टर्न आउट को देंगे। सेक्टर आफिसर ईवीएम ठीक चल रही है के नहीं, इसकी जानकारी भी उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान यदि कोई बैलेट यूनिट, वीवीपैट यूनिट या कंट्रोल यूनिट खराब हो तो उसका नंबर नोट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed