फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   All eyes are on the booths of former ministers

Ambala News: पूर्व मंत्रियों के बूथों पर टिकी निगाहें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
All eyes are on the booths of former ministers
अंबाला सिटी। विधानसभा के चुनावों के दौरान पूर्व मंत्री रह चुके अंबाला सिटी सीट से भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल और अंबाला कैंट से प्रत्याशी अनिल विज के बूथों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इन बूथों पर हुए मतदान को जानने के लिए कार्यकर्ताओं में रविवार को भी चर्चा रही। अंबाला कैंट में पूर्व गृहमंत्री एवं अंबाला छावनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने शास्त्री कॉलोनी के बूथ नंबर-136 पर मतदान किया।
विज्ञापन

शनिवार को बूथ की स्थिति यह थी कि भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ था। करीब सुबह 10 बजे अनिल विज ने मतदान किया। वहीं, शाम तक इस बूथ पर 613 लोगों ने ही मतदान किया। इस बूथ पर कुल वोट 980 हैं। 367 ने अपना वोट नहीं किया। उधर, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रत्याशी असीम गोयल के नन्योला गांव में मुकाबला काफी कड़ा रहा।
विज्ञापन




यहां बनाए गए सभी चार बूथ पर कुल 3564 वोट में से 2766 वोट डली जबकि 798 वोट नहीं डली। नन्योला गांव में चार बूथ बनाए गए थे। इन बूथ पर मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। यहां मतदान करने के लिए पूर्व मंत्री असीम गोयल और उनकी पत्नी नीलू गोयल भी पहुंची थीं। नन्योला गांव में बूथ नंबर-242 पर कुल 900 में से 700 वोट डली। बूथ नंबर-243 पर कुल 1043 में से 757 वोट डली। बूथ नंबर-244 पर कुल 945 में से 747 डली। बूथ नंबर-245 पर कुल 676 में से 562 वोट डली। इसी तरह बलाना, मलौर, जलबेड़ा और भानोखेड़ी गांवों में मतदान काफी रोमांचक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला



दोनों की जगह भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिखा। यहां मतदान के दिन भी भाजपा और कांग्रेस के ही टेंट लगे दिखे, बाकी अन्य पार्टियों का दबदबा कम ही दिखा। कार्यकर्ता भी मतदान करवाने के लिए काफी उत्साहित थे। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत की दावेदारी जताई। वहीं, शहर की बजाए ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed