फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Akhand Ramayan recitation started in Neelkanth temple

Ambala News: नीलकंठ मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Akhand Ramayan recitation started in Neelkanth temple
अंबाला सिटी। विश्व हिंदू परिषद के विभाग एवं जिला कार्यालय श्री नीलकंठ महादेव प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर-7 में श्री अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। यह पाठ श्रीराम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिक उत्सव को मनाने के लिए रखा गया। गत वर्ष अयोध्या में समस्त भारत से आए हुए संतों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बना रहे श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम के बाल रूप के विग्रह श्रीराम लाल की प्राण प्रतिष्ठा की थी। हिंदू पंचांग अनुसार इस वर्ष यह तिथि 11 जनवरी को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

नीलकंठ मंदिर सेक्टर-7 में अखंड रामायण पाठ के पूजन के लिए शहर के समाजसेवी सनातन धर्म सभा प्रधान नरेश अग्रवाल, कारसेवक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सचदेवा, अनुभव अग्रवाल, जय गोपाल, अंशुल गोयल के साथ विश्व हिंदू परिषद् से जिला संगठन मंत्री महेंद्र शर्मा व प्रचार प्रसार प्रमुख मोहित आहलुवालिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने बताया कि नीलकंठ मंदिर और विश्व हिंदू परिषद् इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह को उत्साह के साथ मना रहा है। 11 जनवरी को अखंड रामायण के भोग के साथ-साथ भजन संकीर्तन और भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू सनातनी को इस दिवस को अपने घर में दीप उत्सव करके साथ मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे सुंदर मेरे राम प्रतियोगिता आज
समाजसेवी एवं सनातन धर्म सभा प्रधान नरेश अग्रवाल ने बताया कि पूरे अंबाला में विभिन्न मंदिरों में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। नीलकंठ मंदिर के साथ साथ श्रीराम मंदिर जीटी रोड पर भी 11 जनवरी को कार्यक्रम रखा गया है। सुबह 9 बजे हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रम में सबसे सुंदर मेरे राम प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें 10 वर्ष तक के बच्चे भगवान श्रीराम का रूप सजाकर आएंगे और उन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरुस्कार दिए जाएंगे। इसके उपरांत संकीर्तन व प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed