{"_id":"61157c538ebc3e44fd05a3b6","slug":"akhand-kirtan-samagam-will-be-held-tomorrow-in-memory-of-the-martyrs-of-1947-ambala-news-knl79800622","type":"story","status":"publish","title_hn":"1947 के शहीदों की याद में कल को होगा अखंड कीर्तन समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1947 के शहीदों की याद में कल को होगा अखंड कीर्तन समागम
विज्ञापन
अंबाला। 1947 में शहीद हुए सिंहों की याद को समर्पित वार्षिक अखंड कीर्तन रैणसबाई समागम 14 अगस्त को होगा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोबिंद नगर में शाम 7 से सुबह 4 बजे तक अंतरराष्ट्रीय अखंड कीर्तनी जत्थे इलाहीबाणी के जाप से संगत को निहाल करेंगे।
गुरुद्वारा प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि पिछली बार कोरोना की वजह से समागम नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार पूरी तैयारी के साथ समागम की तैयारी की गई है। महासचिव प्रीतपाल सिंह ने बताया कि अखंड कीर्तन समागम में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचेंगे, वहीं पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे संगतों का नाम सिमरण करवाएंगे। समागम के उपलक्ष्य में वीरवार सुबह गुरु चरणों में अरदास के साथ श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए गए हैं जोकि शनिवार सुबह संपन्न होंगे।
14 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कीर्तन होगा और फिर शाम से सुबह तक। समागम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खानपान की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। संगत की समस्याओं के समाधान के लिए भी सेवादारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समागम के दौरान गतके पार्टी के सदस्य अपने जौहर का प्रदर्शन करेंगे, वहीं संगत को गुरुबाणी से जोड़ने के लिए धार्मिक पुस्तकों का भी स्टाल लगाया जाएगा। समागम में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली आदि से संगत तो संगत आएगी, साथ ही कनाडा, अमेरिका, इटली, इंग्लैंड से भी विशेष तौर पर संगत समागम में शिकरत करेगी। इनमें से कुछ कीर्तनी जत्थे संगत को कीर्तन द्वारा निहाल करेंगे।
विज्ञापन
नए हाल में होगा समागम
प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि गुरुद्वारा गोबिंद नगर में लगभग 2 करोड़ की लागत से तैयार नए एसी हॉल में समागम होगा। हाल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जल्द ही मुख्य द्वार से संगत सीधा समागम स्थल तक पहुंच सकेंगे, वहीं पार्किंग के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।