फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Akash Ganga Community Centre to be illuminated by solar energy.

Ambala News: सौर ऊर्जा से रोशन होगा आकाश गंगा सामुदायिक भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Akash Ganga Community Centre to be illuminated by solar energy.
अंबाला कैंट के तोपखाना बाजार में ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड का आकाश-गंगा सामुदायिक केंद्र। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र को हरित और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आरएचए बाजार स्थित प्रसिद्ध आकाश गंगा सामुदायिक भवन को अब सौर ऊर्जा से संचालित करने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत सामुदायिक भवन की छत पर 09 केडब्लयूपी क्षमता का ग्रिड-कनेक्टेड रूफ-टॉप सोलर पीवी सिस्टम स्थापित किया जाएगा। छावनी परिषद की ओर से इस कार्य के लिए औपचारिक ई-निविदा जारी कर दी गई है।
इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 4.30 लाख तय की गई है। चुनी गई एजेंसी को केवल सोलर सिस्टम की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग ही नहीं करनी होगी, बल्कि आगामी 5 वर्षों तक इसके संचालन और रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी भी उसी फर्म/ठेकेदार की होगी। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा ने जारी अधिसूचना में बताया गया कि इस पहल से न केवल सामुदायिक भवन के बिजली बिलों में भारी कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक मिसाल साबित होगा।
विज्ञापन

----
बोर्ड क्षेत्र में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस सोलर प्लांट के शुरू होने से आकाश गंगा भवन आत्मनिर्भर ऊर्जा मॉडल की ओर बढ़ेगा। - राहुल आनंद शर्मा, मुख्य अधिशासी अधिकारी, कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed