फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Air pollution is increasing, people's health is deteriorating

Ambala News: हवा में बढ़ रहा प्रदूषण, लोगाें की बिगड़ रही तबीयत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Air pollution is increasing, people's health is deteriorating
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हवा में प्रदूषण बढ़ने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह व शाम के समय हवा में ज्यादा प्रदूषण बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी एक्यूआई 259 रिकॉर्ड किया गया। दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने से लोगों को खांसी, बुखार और जुकाम की दिक्कत आ रही है।
अस्पताल में आयुष, होम्योपैथिक और सामान्य ओपीडी में भी ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं और बच्चों की ओपीडी में भी खांसी, जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं, शनिवार से स्कूलों के समय में भी बदलाव हो गया। राजकीय व निजी स्कूल सुबह 9.30 से शाम 3.30 बजे तक लगेंगे।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने के आसार हैं। जिससे सुबह व शाम को हल्की ठंड रह सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed