फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Air pollution increased again, reaching 240

Ambala News: फिर बढ़ा वायु प्रदूषण 240 तक पहुंचा

Wed, 29 Oct 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 29 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Air pollution increased again, reaching 240
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। वायु प्रदूषण ने लोगों को परेशान कर दिया है। लोगों को दोपहर और शाम के समय खुले वातावरण में निकलने पर सांस लेने में दिक्कत महसूस हाे रही है। शाम के समय में लोगों को सबसे अधिक परेशानी महसूस होती है।
शाम को दम घोंटू जैसा वातावरण है। दीपावली के बाद से वायु प्रदूषण में कमी देखी जा रही थी मगर सोमवार से वायु प्रदूषण एक दम से बढ़ा है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 को पार कर गया था तो मंगलवार को 240 पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वायु में प्रदूषण के आंकड़े बताते हैं कि शहर में हवा सांस लेने योग्य नही है। विशेषज्ञों की मानें तो हवा में गैस चैंबर बनने में मौसम भी प्रमुख रोल निभा रहा है। इस समय ठंडी हवा है जो वायु में मौजूद प्रदूषण के कणों को ऊपर उठने नहीं दे रही है। जिसे गैस चैंबर जैसे हालात बन रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा लगाए एक्यूआई मापक यंत्र पिछले लंबे समय से बंद हैं। इसमें पॉलीटेक्निक चौक पर स्थित यंत्र वायु प्रदूषण को दर्ज ही नहीं कर पा रहा है। दिशा कमेटी की बैठक में भी यह मामला उठा था। इसके बाद भी कुछ अन्य यत्रों के माध्यम से वायु प्रदूषण को रिकॉर्ड किया जा रहा था। मंगलवार को वह भी ठप दिखे। जिसके कारण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रोजाना जारी बुलेटिन से अंबाला का नाम गायब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed