फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Air-conditioned bus service started again from Nannyaula to Chandigarh

Ambala News: नन्यौला से चंडीगढ़ के लिए फिर शुरु हुई वातानुकूलित बस सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Air-conditioned bus service started again from Nannyaula to Chandigarh
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर खड़ी अंबाला डिपो की वातानुकूलित बस। संवाद
अंबाला। पिछले काफी समय से बंद पड़ी नन्यौला चंडीगढ़ वातानुकूलित बस सेवा का दोबारा से संचालन शुरू कर दिया है। इस बस के चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं चंडीगढ़, पानीपत और अंबाला के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। पांच महीने से यह वातानुकूलित बस बंद पड़ी थी। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वापसी में इस बस को नन्यौला में रात्रि ठहराव किया गया है।
विज्ञापन

नन्यौला से रोजाना यह वातानुकूलित बस सुबह छह बजकर 40 मिनट पर यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद यह बस कुछ समय के लिए ठहराव करेगी। इसके बाद यह बस चंडीगढ़ बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर पानीपत के लिए संचालन करेगी और अंबाला, करनाल होते हुए पानीपत पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में यह बस पानीपत से अंबाला आएगी और नन्यौला में रात्रि ठहराव करेगी।
विज्ञापन

इन मार्गों पर बस का किया जा रहा संचालन
अंबाला डिपो के पास 10 वातानुकूलित बसें हैं। जिसमें दो बस सब डिपो नारायणगढ़ के पास है, तो आठ बसें अंबाला सिटी के पास हैं। मौजूदा समय में अंबाला से छह वातानुकूलित बसों को चंडीगढ़-दिल्ली मार्ग पर लगाया गया है। एक बस जालंधर- दिल्ली और एक बस नन्यौला -चंडीगढ़ मार्ग पर लगाया है। इसी तरह से नारायणगढ़ सब डिपो ने अपनी दोनों वातानुकूलित बसें दिल्ली चंडीगढ़ मार्ग पर लगाई हैं जो नारायणगढ़ से अंबाला छावनी होते हुए दिल्ली मार्ग पर संचालन कर रही है। इसके बाद यह बस दिल्ली में रात्रि ठहराव के बाद दिल्ली से चंडीगढ, चंडीगढ़-दिल्ली से अंबाला और अंबाला से नारायणगढ़ का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पिछले कुछ समय से नन्यौला मार्ग की बंद पड़ी वातानुकूलित बस को दोबारा से चालू कर दिया है। इसके अलावा अंबाला के पास 10 वातानुकूलित बसें हैं। इसमें आठ बस दिल्ली-चंड़ीगढ़, एक दिल्ली- जालंधर और एक बस नन्यौला- चंडीगढ़ वाया पानीपत मार्ग पर संचालन कर रही है।
सुरेंद्र, डीआई, अंबाला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed