फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AIDS and TB campaigns put on hold due to strike

Ambala News: हड़ताल के चलते एड्स और टीबी अभियान ठंडे बस्ते में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
AIDS and TB campaigns put on hold due to strike
ट्रामा सेंटर में हड़ताल पर बैठे एडस कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारी। संवाद
अंबाला सिटी। एनएचएम कर्मी बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। पिछले 13 दिनों से कर्मचारी नियमित करने की मांग के लिए हड़ताल पर बैठे हैं। हड़ताल के चलते ट्राॅमा सेंटर में भी ताला लग गया। इससे यहां पर आने वाली महिलाओं को खाली हाथ लौटना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

रोजाना सुकून केंद्र में 10 से 15 महिलाएं काउंसलिंग के लिए आती हैं। इधर एड्स कंट्रोल सोसाइटी की कर्मियों की हड़ताल के कारण टीबी और एड्स के तहत चलने वाले कार्यक्रम भी रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारी ही टीबी मरीजों का काम संभालते हैं। इसके साथ ही एनएचएम कर्मी भी टीबी मरीजों को दवा देने और सैंपलिंग का कार्य भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रमों के दौरान डाटा भी नहीं चढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि हड़ताल के चलते नियमित कर्मचारियों को काम सौंपा गया है। लेकिन कर्मचारियों की संख्या घटने के कारण सभी कार्यक्रम बहुत धीमे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो हजार से अधिक टीबी मरीज
हड़ताल के कारण टीबी मरीजों से जुड़े कार्य जैसे बीसीजी वैक्सीन का कार्य, टीबी मरीजों को दवा दिलवाने का काम, सैंपल लेने की प्रक्रिया और उनकी समय समय पर जांच करवाने का काम प्रभावित हो गया है। टीबी मरीजों को दवा देने के लिए फार्मासिस्ट को ही नियुक्त किया जा रहा है। जिला अंबाला में कुल दो हजार से अधिक मरीज हैं। जिनका उपचार सिटी नागरिक अस्पताल से चल रहा है। जिन्हें अब मुश्किल हो रही है।
एड्स सोसायटी कर्मियों ने ट्रामा में डाला पंडाल
बीते छह दिनों से सीएमओ कार्यालय में एनएचएम कर्मियों के साथ बैठे हुए एड्स कंट्रोल सोसायटी के सदस्य अब अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आकर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि उन्हें राज्य सरकार से भी आर्थिक भुगतान किया जाए। सहित अन्य मांगे हैं। जो सरकार ने इतने वर्षों के बाद भी पूरी नहीं की है। जिला अंबाला में सैंकड़ों एडस के मरीज है। जिनका उपचार जारी है। हड़ताल के चलते उन मरीजों का उपचार भी धीमा हो गया है।

वर्जन
टीबी व एड्स से संबंधित कार्य हड़ताल के चलते धीमे जरूर हो गए हैं। व्यवस्थाओं को बनाने के लिए आदेश अनुसार विभाग की तरफ से नियमित कर्मचारियों को लगाया गया है। प्रसव वाली गर्भवतियों की जांच के लिए नियमित स्टाफ ही एचआईवी जांच कर रहा है।
-डॉ. सीमा, डीटीओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला

ट्रामा सेंटर में हड़ताल पर बैठे एडस कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारी। संवाद

ट्रामा सेंटर में हड़ताल पर बैठे एडस कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed