फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AI will identify TB patients by the sound of cough

Ambala News: खांसी की आवाज से एआई पहचानेगा टीबी रोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
AI will identify TB patients by the sound of cough
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में टीबी एप के बारे में जानकारी देते हुए तुमुल राय: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूती मिलेगी। अब खांसी की आवाज का विश्लेषण कर एआई टीबी रोगियों की पहचान करेगा। इसके लिए एक एप की सहायता ली जाएगी। कैंट के नागरिक अस्पताल में कफ अगेंस्ट टीबी एप का वीरवार को सफल प्रशिक्षण हुआ, जिसका उद्देश्य टीबी की प्रारंभिक पहचान को तकनीक के माध्यम से और अधिक तेज व प्रभावी बनाना है। वाधवानी एआई टीम के विशेषज्ञ तुमुल राय ने स्वास्थ्यकर्मियों को एप की तकनीकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एप कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से खांसी की आवाज का विश्लेषण करता है व उन विशिष्ट ध्वनियों की पहचान करता है जो टीबी से संभावित रूप से जुड़ी हो सकती हैं। एप मोबाइल फोन के माइक्रोफोन से खांसी रिकॉर्ड करता है और एआई एल्गोरिदम उसके ऑडियो सिग्नल का विश्लेषण कर प्रेसम्पटिव टीबी मरीजों की पहचान में सहायता करता है। इससे फील्ड में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को तुरंत संदिग्ध मरीजों को चिह्नित करने और आगे की जांच के लिए भेजने में मदद मिलती है।

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में टीबी एप के बारे में जानकारी देते हुए तुमुल राय: स्वयं

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में टीबी एप के बारे में जानकारी देते हुए तुमुल राय: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed