{"_id":"5f80c2b88ebc3e9bad32123b","slug":"agriculture-ambala-news-knl470075123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने किया मंडी का दौरान, नमी मापक यंत्र से जांची धान की नमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने किया मंडी का दौरान, नमी मापक यंत्र से जांची धान की नमी
विज्ञापन
agriculture
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। मंडलायुक्त दिप्ती उमाशंकर ने और उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने शुक्रवार को अंबाला छावनी नई अनाज मंडी, बराड़ा अनाज मंडी व साहा अनाज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं। साथ ही नमी मापक यंत्र से धान की नमी चैक की। किसानों द्वारा बताई गईं समस्याओं को मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त दिप्ती उमाशंकर व उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने कैंट अनाज मंडी में जाकर संबंधित अधिकारियों से अब तक कितनी धान आ चुकी है और कितनी लिफ्टिंग हो चुकी है, इस बारे में जानकारी ली। वहीं किसानों को दिए जाने वाले गेट पास के बारे में भी वास्तविक जांच की। डीएमयू राधे श्याम शर्मा ने बताया कि यहां पर हैफेड व डीएफएससी द्वारा निर्धारित मापदंडों के तहत धान खरीद की जा रही है। हैफेड द्वारा 9120 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है जबकि 4192 मीट्रिक टन धान का उठान भी हो चुका है।
इसी प्रकार डीएफएससी द्वारा 6403 मीट्रिक टन धान की खरीद व 3475 मीट्रिक टन उठान हो चुका है। कुछ किसानों ने पंजाब से आकर हरियाणा में धान बेचने के पोर्टल संबंधी रजिस्ट्रेशन शुरू न होने की बात कही। इस पर उपायुक्त ने कहा कि अंबाला शहर व नन्यौला में रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और यहां पर यह समस्या दूर हो जाएगी। पंजाब के किसान भी यहां आकर अपनी धान बेच सकते हैं। इसके उपरांत बराड़ा अनाज मंडी व साहा मंडी का भी जायजा लेते हुए किसानों की समस्या को सुना।