फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Agreement reached on the demands of roadways employees

Ambala News: रोडवेज कर्मियों की मांगों पर बनी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Agreement reached on the demands of roadways employees
सांझा मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल के पदा​धिकारी बैठक के बाद जानकारी देेते हुए। स्वयं
अंबाला। सांझा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी और परिवहन के महानिदेशक सुजान यादव के साथ चंडीगढ़ में बैठक हुई। इसमें रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को रखा। अधिकतर मांगों पर दोनों के बीच सहमति बन गई।
विज्ञापन

बैठक के बाद महानिदेशक ने सांझा मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल को मांगों का पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के राज्य प्रतिनिधि जयबीर घणघस, नरेंद्र दिनोद, दिनेश हुड्डा, मायाराम उनियाल, अमित, जगदीप लाठर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन मांगों पर हुुई चर्चा और बनी सहमति : कर्मचारी नेताओं ने बताया कि बैठक में इलेक्ट्रिक बसों को सरकार के बेड़े में शामिल करवाने पर मामले को सरकार के पास भेजने का आश्वासन दिया गया। परिचालकों को पे ग्रेड देने के लिए दोबारा प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक व परिचालकों को एक माह में 15 रात्रि ठहराव के भुगतान की शक्तियां महाप्रबंधकों को दी जाएंगी। जबकि पहले 10 रात्रि ठहराव की ही शक्ति थी। वर्ष 2002 के चालकों को नियुक्ति तिथि पर पक्का करने, पुरानी पेंशन में शामिल करने के केस को सामान्यीकरण करके सभी को पक्का करके पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने, चालक, परिचालक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक व कर्मशाला के कर्मचारियों को मिलने वाले देय अर्जित अवकाश पूर्व की भांति एक वर्ष में 33 देने पर भी सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed