फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Agents guarding the markets, thefts increased

Ambala News: मंडियों में आढ़तियों का पहरा, बढ़ीं चोरियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Agents guarding the markets, thefts increased
रेल लाइन के पास रखी गेहूं की बोरियां। संवाद
अंबाला सिटी। नई अनाज मंडी में उठान में देरी के चलते लगे गेहूं की बोरियों के ढेर चोरों के निशाने पर है। पिछले एक सप्ताह में करीब मोहड़ा व सिटी अनाजमंडी में चार जगह से दर्जनों गेहूं की बोरियां चोरी हो चुकी है। इनमें से दो ने पुलिस में कार्रवाई करवाई है तो दो ने नहीं करवाई।
विज्ञापन

रोजाना गेहूं की चोरी से आढ़तियों को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। मजबूरन आढ़तियों को अपने स्तर पर ही हजारों रुपए खर्च कर चौकीदार रखवाकर पहरा दे रहे हैं। आढ़तियों का कहना है कि अगर पहले ही उठान में तेजी होती तो चोरी का सामना नहीं करना पड़ता। आढ़तियों ने बताया कि चोर हिसार रोड और रेलवे लाइन की तरफ से आते है और कभी एक बोरी तो कभी दो बोरी गेहूं चोरी करके ले जाते है।
विज्ञापन

दुकानें के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगे है और मंडी में दोनों रास्तों पर भी कैमराें की निगरानी रहती है, लेकिन मंडियों के कुछ हिस्से ऐसे है जहां से गेहूं की चोरी काे अंजाम दिया जा रहा है। आढ़तियों का कहना है कि उन्होंने इस बारे में पुलिस को भी शिकायत दी थी। लेकिन अभी तक आरोपियाें को पकड़ा नहीं गया है।हालांकि मंडियों में अभी तक 90 प्रतिशत तक उठान पूरा हो चुका है। अंबाला शहर नई अनाज मंडी में छह लाख क्विंटल खरीद हुई है, इसमें से पांच लाख 10 हजार 200 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 हजार का गेहूं चोरी
आढ़ती चरणजीत सिंह ने बताया कि तीन से चार दिन पहले उनकी ढेरी में से लगभग 30 बोरियां चोरी हो गई। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस को भी शिकायत दी है। चरणजीत सिंह का कहना है कि पुलिस को दी शिकायत के बाद पुलिस की गश्त बढ़ी है। चोरी से उन्हें लगभग 45 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। चोरी से बचने के लिए उन्होंने चौकीदार भी लगाया था लेकिन चौकीदार को हटाते ही गेहूं की चोरी हो गई। उठान में देरी होने का फायदा उठाकर चोर मंडी में सेंधमारी कर रहे हैं।
600 रुपये रोजाना देकर रखा चौकीदार
आढ़ती पवन ने बताया कि उसकी अनाज मंडी में तीन नंबर दुकान है। बीते सप्ताह ही उनकी दुकान से भी 24 के करीब बोरियां चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि चोर हिसार रोड पुल की तरफ से दीवार फांदकर आए और गेहूं की बोरियां चुरा कर ले गए। उनका कहना है कि उन्हें अपने स्तर पर ही 600 रुपये रोजाना के अनुसार चौकीदार रखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हजारों की चोरी से तो यही बेहतर है।
उठान के बाद पता चलेगी चोरी
आढ़ती हिमांशु बंसल ने बताया कि असल चोरी का पता उठान पूरा होने के बाद ही चल पाएगा। उनकी अभी तक 3200 बोरियों का उठान होना बाकी है। वैसे मंडी में चोरी के कुछ मामले तो सामने आए है।

ये बाले प्रधान
जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान आढ़ती धुन्नीचंद ने बताया कि उनके संज्ञान में चारी का कोई मामला सामने नहीं आया है। नई अनाज मंडी प्रधान मक्खन लाल ने भी कहा कि गेहूं चोरी होने के बारे में उन्हें कोई शिकायत या सूचना नहीं मिली है।
मार्केट में हर जगह कैमरे लगाए गए हैं। जो सही प्रकार से चल रहे है। मंडी में सरकारी स्तर पर एक ही चौकीदार उपलब्ध है।
दिलेल सिंह, मार्केट कमेटी सचिव, अंबाला शहर

रेल लाइन के पास रखी गेहूं की बोरियां। संवाद

रेल लाइन के पास रखी गेहूं की बोरियां। संवाद

रेल लाइन के पास रखी गेहूं की बोरियां। संवाद

रेल लाइन के पास रखी गेहूं की बोरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed