फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Agencies bought 606363.25 metric tonnes of paddy

Ambala News: एजेंसियों ने 606363.25 मीट्रिक टन धान खरीदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Agencies bought 606363.25 metric tonnes of paddy
अंबाला। जिले की 15 मंडियों व खरीद केंद्रों पर सरकारी व अन्य एजेंसियों द्वारा अब तक 606363.25 मीट्रिक टन धान को खरीद लिया गया है। इन मंडियों में अब तक 99671 किसान धान लेकर पहुंच चुके हैं। अहम पहलू है कि इन मंडियों में एजेंसियों द्वारा 605933.275 मीट्रिक टन धान के उठान कार्य को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सभी एजेंसियों के अधिकारियों को धान उठान कार्य में तेजी लाने के आदेश देते हुए कहा कि मंडियों से धान खरीदने के बाद लिफ्टिंग के कार्य में जरा सी भी देरी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही किसानों की फसल के भुगतान राशि भी निर्धारित समय अवधि के अंदर खातों में जमा होनी चाहिए, जो भी एजेंसी उठान व भुगतान कार्य में लापरवाही बरतेगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 नवंबर तक अंबाला छावनी से 37152 एमटी, शहर से 144241 एमटी, नन्यौला मंडी से 16606 एमटी, साहा मंडी से 63679.6 एमटी, मुलाना मंडी से 62476 एमटी, बराड़ा मंडी से 75265 एमटी धान खरीदा जा चूका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तलहेड़ी मंडी से 29007 एमटी, केसरी मंडी से 10545 एमटी, उगाला मंडी से 10803.5 एमटी, सरधेेड़ी मंडी से 18093 एमटी, भरेड़ीकलां से 10959 एमटी, नारायणगढ़ मंडी से 62662 एमटी, शहजादपुर मंडी से 33018 एमटी, कड़ासन मंडी से 22143 एमटी, बेरखेडी मंडी 9713 एमटी धान की खरीद का कार्य पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने 320403.2 एमटी, फूड फार्मर ने 51819 एमटी, हैफेड ने 271017 एमटी, हैफेड फार्मर ने 46101 एमटी, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 14943.3 एमटी धान खरीद ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed