{"_id":"67b24e697de824e1f6049e9f","slug":"after-vijs-displeasure-bjp-released-new-revised-list-after-48-hours-ambala-news-c-36-1-amb1001-137731-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विज की नाराजगी के बाद भाजपा ने 48 घंटे बाद जारी की नई संशोधित सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विज की नाराजगी के बाद भाजपा ने 48 घंटे बाद जारी की नई संशोधित सूची
विज्ञापन
अंबाला। कैबिनेट मंत्री अनिल विज की नाराजगी के बाद भाजपा ने नगर परिषद सदर अंबाला छावनी के 32 वार्डों के उम्मीदवार की संशोधित सूची जारी कर दी है। रविवार देर शाम को सूची के आते ही संबंधित उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में पहुंच गए। वहीं सभी मंडल प्रधान ने भी उम्मीदवारों को पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। संशोधित सूची में भाजपा ने कुछ नए तो कुछ पुराने चेहरों को मैदान में उतारा है।
भाजपा की ओर से सोमवार को घोषित किए गए चेयरमैन पद की उम्मीदवार स्वर्ण कौर सहित 32 वार्डों के सभी उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन को लेकर भी भाजपा ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है ताकि कार्यकर्ता इस कार्रवाई में जुट जाएं। वहीं कांग्रेस द्वारा अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गई है।
--
यह होंगे उम्मीदवार
अंबाला सदर नगर परिषद चुनाव के तहत भाजपा में स्वर्ण कौर को चेयरमैन प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 1 से भारत कोछड़, 2 से रीना, 3 से मोहित कौशिक, 4 से शिल्पा पासी, 5 से नानक चंद, 6 से उमेद राणा, 7 से संजीव अतरी, 8 से सोमनाथ, 9 से रेणु चौहान, 10 से प्रवेश सोबती, 11 से आंचल सैनी, 12 से सतीश धीमान, 13 से रितु शर्मा, 14 से नरेश कुमार शर्मा, 15 से भूपेश शर्मा, 16 से भोली बिंद्रा, 17 से रश्मि वर्मा, 18 से श्याम सुंदर अरोड़ा, 19 से पूजा सैनी, 20 से प्रियंका, 21 से बलिंद्रपाल, 22 से प्रमोद कुमार शर्मा, 23 से ललिता प्रसाद, 24 से दिनेश नागर, 25 से विकास सोनकर, 26 से नरेश धवन, 27 से शिवाजीत काकरण, 28 से महेश चंद अग्रवाल, 29 से आशीष जायसवाल, 30 से नीतू, 31 से शशि लोंगिया व वार्ड नंबर 32 से निधि गर्ग को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
--
11 वार्डों के बदले उम्मीदवार
भाजपा की नई संशोधित सूची में 11 वार्डों के उम्मीदवार बदले गए हैं। इसमें अब वार्ड नंबर 7 से संजीव अतरी, 8 से सोमनाथ, 9 से रेणु चौहान, 19 से पूजा सैनी, 25 से विकास सोनकर, 27 से शिवाजीत काकरण, 28 से महेश चंद अग्रवाल, 31 से शशि लोंगिया व वार्ड नंबर 32 से निधि गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। इसी प्रकार पहले वार्ड नंबर 28 के घोषित उम्मीदवार आशीष जायसवाल को अब 29 नंबर और 29 वार्ड की उम्मीदवार नीतू को 30 नंबर वार्ड का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
--
कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन
अंबाला नगर परिषद सदर के 32 वार्डों में भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची 14 फरवरी को जारी हुई थी। इस सूची में कुछ नए चेहरों को शामिल किया गया था। इसमें कुछ ऐसे चेहरे भी थे जोकि कभी वार्ड स्तर पर और धरातल पर नजर नहीं आए। ऐसे चेहरों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया था और उन्होंने शनिवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के शास्त्री कॉलोनी आवास पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की थी।
--
यह रह चुके हैं पार्षद
भाजपा की ओर से घोषित की गई 32 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची में कुछ धुरंधर भी शामिल हैं जो पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं और पार्षद भी रह चुके हैं। इनमें वार्ड नंबर 7 से संजीव अतरी ब्लॉक समिति का सदस्य रह चुके हैं। इसी प्रकार वार्ड 14 से नरेश कुमार एक बार पार्षद रह चुके हैं। वहीं वार्ड 15 से भूपेश शर्मा दो बार पार्षद, 16 से भोली बिंद्रा एक बार पार्षद, 23 वार्ड से ललिता प्रसाद पांच बार पार्षद रह चुके हैं। जबकि वार्ड नंबर 27 से शिवाजीत काकरान पहले भी पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं।
--
आवेदन का अंतिम दिन
अंबाला सदर नगर परिषद के चुनावों को लेकर सोमवार 17 फरवरी तक ही नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इसलिए आज उपमंडल कार्यालय में काफी गहमागहमी रहेगी। इसे लेकर विभागीय कर्मचारियों की सख्या में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। उपमंडल अधिकारी की निगरानी में वार्ड स्तर पर अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है ताकि नामांकन के लिए आने वाले उम्मीदवारों को परेशानी का सामना न करना पड़े। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन वापिस लेने की प्रक्रिया होगी। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आबंटित कर दिए जाएगें। 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, मतदान केंद्रों की सूची भी चस्पा कर दी जाएगी। दो मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को मतगणना का कार्य किया जाएगा। इसी दिन मतगणना का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
--
पहली सूची के बाद मनाई थी खुशियां
भाजपा की पहली सूची के आते ही घोषित किए गए नए चेहरों ने खुशियां मनाई थीं और पटाखे भी फोड़े थे। लेकिन नई संशोधित सूची आने के बाद ऐसे नए चेहरों पर अब मायूसी छा गई है। हालांकि नाम कटने के बाद भी किसी ने भी निजी तौर पर या फिर सोशल मीडिया पर रोष जाहिर नहीं किया है।