फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After two years without regular practice, he got breathless when he landed in the field.

नियमित अभ्यास के बिना दो साल बाद मैदान में उतरे तो फूलीं सांसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
After two years without regular practice, he got breathless when he landed in the field.
अंबाला। कोरोना के कारण दो साल से घरों में रहने को मजबूर खिलाड़ी एक बार फिर मैदान में उतर आएं हैं। जिला स्तर पर उपलब्धि हासिल करने के बाद अब खिलाड़ी खेलो हरियाणा प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगे। मगर दो साल तक नियमित अभ्यास छूटने के बाद खिलाड़ियों के लिए मैदान पर उतरकर पहले जैसी पकड़ बनाना आसान नहीं हो रहा। मैदान पर उतरते ही खिलाड़ियों की सांसे फूलने लगी हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना है कि कोरोना काल ने उनके खेल पर बहुत अधिक असर डाला है, उन्होंने जो पहले खेलों की तैयारी की थी, अब वही तैयारी उन्हें बिल्कुल नए स्तर पर शुरू करनी पड़ी है। खिलाड़ियों ने बताया कि खेलो हरियाणा तक पहुंचने के लिए ही उन्होंने दो माह में सालभर की तैयारी जितना पसीना बहाया है। तब जाकर उनकी दौड़ लगाने की सहनशक्ति कुछ हद तक बढ़ी है लेकिन अभी भी बहुत ज्यादा अभ्यास की जरूरत है।
विज्ञापन

पहले प्रतिदिन कम से कम चार घंटे मैदान में तैयारी करते थे, वह कोरोना काल की भेंट चढ़ गई। जब मैदान में उतरे तो सांसें फूलने लगीं। अब खेलो हरियाणा के लिए नए सिरे से तैयारी की है। अब जीत हासिल करने के लिए अंबाला आए हैं। - राहुल, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन खिलाड़ियों का भी कोरोना ने खेल खराब कर दिया जो राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। अगर कोई खिलाड़ी एक सप्ताह भी खेल से दूर रहे थे तो उसके भी खेल में अंतर दिखना शुरू हो जाता है। यहां तो दो साल बीत गए। - सुमन, गुरुग्राम।
बहुत से खिलाड़ी ऐसे थे, जिनके पास घर पर खेल की तैयारी करने का कोई साधन नहीं था। ऐसे खिलाड़ियों के स्वास्थ्य में पूरी तरह से बदलाव आ गया था। खेलो हरियाणा के लिए दिनरात मेहनत की तब जाकर यहां तक पहुंच पाए हैं। - वीर, करनाल।

कोरोना का प्रभाव प्रत्येक खिलाड़ी पर पड़ा है। घर पर बैठे रहने और बेतरतीब भोजन से खिलाड़ियों की व्यवस्था ही बिगड़ गई। अब मैदान में उतरे तो लगा कि पहली बार दौड़ लगाने का अभ्यास कर रहे हैं। - मेहर सिंह, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed