फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After theft in the shop, family was attacked, two lakhs were stolen

Ambala News: दुकान में चोरी के बाद परिवार पर हमला, दो लाख उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
After theft in the shop, family was attacked, two lakhs were stolen
अंबाला सिटी। नग्गल थाना क्षेत्र के नन्यौला गांव में आठ जून की रात करीब डेढ़ से दो बजे तक नकाबपोश चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले तो नन्यौला मार्केट में सराफा कारोबारी की दुकान का शटर तोड़कर दाखिल हुए। सीसीटीवी तोड़ने के बाद जेवरात लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, बदमाशों ने कुछ ही देर बाद कपड़ा कारोबारी के घर में घुसकर एक लाख 90 हजार रुपये की चोरी की। जैसे ही घर में मौजूद परिवार शोर सुनकर उठा तो धारदार हथियार, डंडों और रॉड से युवक पर हमला कर फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में युवक ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन बाइक लेकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी से आरोपियों का पता लगाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


गर्मी के कारण दरवाजा खोलकर सोया था परिवार

पहले मामले में नग्गल थाना पुलिस को शिकायत देते हुए अलीपुर रोड निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी नन्यौला मार्केट में रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। आठ जून को रात को वह अपनी पत्नी संदीप कौर, चार माह की बेटी संग अपने कमरे में सोया था। जबकि माता सरोज बाला और पिता, भांजा और भांजी बाहर ड्राइंग रूम में सो रहे थे। ज्यादा गर्मी होने के कारण कमरे के पीछे वाला दरवाजा खुला था लेकिन मेन गेट पर भीतर से ताला लगा हुआ था। नौ जून को रात करीब दो बजे पत्नी जोर- जोर से चिल्लाने लगी। देखा तो कमरे में तीन नकाबपोश लड़के थे। इतने में एक चोर ने डंडा तो दूसरे ने मुंह व नाक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर मचाया तो पिता बाहर से डंडा उठाकर कमरे में आए। चोरों ने पिता पर तेजधार हथियार से हमला कर माता को धक्का देते हुए फरार हो गए। देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखे एक लाख 90 हजार रुपये गायब थे। करीब 9 चोर थे। तीन घर में दाखिल हुए और छह बाहर थे। सभी तीन बाइकों पर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरी
दूसरे में पुलिस को शिकायत देते हुए नन्यौला गांव निवासी सुभाष चंद ने बताया कि उसकी मार्केट में सुभाष ज्वेलर्स की दुकान है। आठ जून को वह अपनी दुकान बंद करके और ताला लगाकर अपने घर चला गया था। सुबह तीन बजे पता चला कि किसी अज्ञात ने रात को उसकी दुकान का शटर तोड़ दिया। मौके पर जाकर देखा कि चोरों ने उसकी व उसके सामने हरि ज्वलेर्स की दुकान पर लगे सीसीटीवी को तोड़ रखा था। उसकी दुकान से सोने के नोज पिन, कानों की छोटी बालियां और चांदी के दो डिब्बी चुटकी व दो डिब्बी अंगूठी चांदी चोरी करके ले गए।

मटहेड़ी शेखां में हमलाकर उड़ाए थे ढाई लाख

नग्गल थाना क्षेत्र में 2 मई की रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी गगन नरूला पर तलवारों से हमला कर दिया था। जाते हुए चोर ढाई लाख रुपये की नकदी व लैपटॉप का बैग ले उड़े थे। यह मामला सीसीटीवी में कैद हो गया था। गुस्साएं कारोबारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक सप्ताह बाद जाम भी लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed