फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the trials of Khel Mahakumbh, now waiting for the date

Ambala News: खेल महाकुंभ के ट्रायलों के बाद अब तिथि का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
After the trials of Khel Mahakumbh, now waiting for the date
अंबाला। खेल महाकुंभ- 2024 ओपन कैटेगरी (पुरुष व महिला) के ट्रायलों के बाद अब चयनिय खिलाड़ियों को खेलों की तिथि आने का इंतजार है। अलग-अलग खेलों में चयनित टीमों का हिस्सा बने खिलाड़ियों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पदक लाने की चाह में खिलाड़ी सुबह व शाम को पसीना बहा रहे हैं। अलग-अलग कोच ने भी चयनित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शेड्यूल में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना है कि विभाग की तरफ से उन्हें खेल महाकुंभ होने की तिथि का इंतजार है। वीरवार को छावनी के वारहीरोज स्टेडियम के बॉक्सिंग रिंग में खिलाड़ी पसीना बहाते हुए दिखे। कोच संजय का कहना है कि खेल महाकुंभ के ट्रायलों के बाद अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है। फिर भी खिलाड़ियों को प्रैक्टिस में बदलाव कर दिया गया है। दरअसल, खेल विभाग की ओर से आरचरी (तीरंदाजी), एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबाल, साइकिलिंग, फेंसिंग, फुटबाॅल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जुडो, कबड्डी, लॉन टेनिस, शूटिंग, टेबल टेनिस, रेसलिंग, वेटलिफ्टिंग, वाॅलीबाल, हैंडबाल, ताइक्वांडो के ट्रायल पांच और छह जून को लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed