फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the results of class 10th are out, there is a rush for admission in Polytechnic

Ambala News: दसवीं के परिणाम आने से पॉलीटेक्नीक में दाखिले की होड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
After the results of class 10th are out, there is a rush for admission in Polytechnic
अंबाला सिटी। दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आने से पहले ही राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले की होड़ है। अभ्यर्थी दाखिले के लिए कई दिनों से पंजीकरण करा रहे हैं। ये पंजीकरण अभी तक 173 से ज्यादा हो चुके हैं।
विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों को संस्थान की ओर से दाखिले खुलने पर सूचित किया जाएगा। अभी संस्थान की ओर से अपने स्तर पर पंजीकरण किया जा रहा है। संस्थान में सबसे ज्यादा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की 60 सीट पर मारामारी रहती है। जल्द ही दाखिले को लेकर पोर्टल खुल सकता है।
विज्ञापन

आठ ब्रांच में 600 से ज्यादा सीट
इस संस्थान में आठ इंजीनियरिंग ब्रांच में 600 से ज्यादा सीट पर दाखिला किया जाएगा। इसको लेकर संस्थान की ओर से भी तैयारी शुरू हो गई है। संस्थान में सभी सीट फुल हो जाती हैं। प्रदेश के कई जिलों से अभ्यर्थी इस संस्थान में दाखिले के लिए पहुंचते हैं। दसवीं में मेरिट के आधार पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
संस्थान में दाखिले के लिए दसवीं का प्रमाण-पत्र, परिवार पहचान पत्र, लेटरल एंट्री के तहत दाखिले के लिए दसवीं के प्रमाण-पत्र के साथ बारहवीं पीसीएम, एनएसक्यूएफ, चरित्र प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और पंजीकरण शुल्क जरूरी हैं।

इन ब्रांच की सीट पर होंगे दाखिले
ब्रांच सीट
आर्किटेक्चर 60
ऑटोमोबाइल 60
सिविल 120
कंप्यूटर साइंस 60
इलेक्टि्रकल 60
इलेक्टि्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन 60
मेकेनिकल 120
प्लास्टिक 60

वर्जन
संस्थान में दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। अभी अपने स्तर पर यह पंजीकरण किया जा रहा है। दाखिले शुरू होते ही इन अभ्यर्थियों को फोन पर सूचित किया जाएगा।
राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed