फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the release of Congress's list, Hooda faction's leaders rebelled, Azad filed nomination

Ambala News: कांग्रेस की सूची आने के बाद बागी हुए हुड्डा गुट के नेता, आजाद भरा नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
After the release of Congress's list, Hooda faction's leaders rebelled, Azad filed nomination
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला। अंबाला कैंट और अंबाला सिटी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के उम्मीदवारों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि बुधवार रात्रि को जैसे ही कांग्रेस की सूची जारी हुई वैसे ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुट के नेताओं के तेवर तल्ख हो गए। सुबह होते ही अंबाला कैंट से आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में आईं चित्रा सरवारा (सिटी से कांग्रेस के प्रत्याशी निर्मल सिंह की बेटी) ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुला ली और आजाद नामांकन करने की घोषणा कर दी। वह अंबाला कैंट में कांग्रेस की एक प्रमुख दावेदार मानी जा रहीं थी। यहां से कांग्रेस ने कुमारी सैलजा के गुट के परविंदर सिंह परी को टिकट दिया है।
दूसरी तरफ अंबाला सिटी में पूर्व मंत्री और हाल ही में आप छोड़कर कांग्रेस में घर वापसी करने वाले निर्मल सिंह के नाम की भी देर रात्रि कांग्रेस आलाकमान ने घोषणा कर दी। इसके बाद सुबह जैसे ही निर्मल सिंह ने नामांकन किया वैसे ही हुड्डा गुट में शामिल पूर्व विधायक जसबीर मलौर और हिम्मत सिंह ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी और दोपहर को नामांकन भी कर दिया। नामांकन भरने के बाद पूर्व विधायक जसबीर मलौर ने कहा कि 14 सितंबर को सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई है।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान आमने-सामने आए चित्रा और परविंदर परी के समर्थक



विधानसभा चुनावों से पहले अंबाला कैंट की राजनीति गर्मा गई है। अंबाला कैंट के उपमंडल कार्यालय में वीरवार को नामांकन करने के लिए जाते समय कांग्रेस प्रत्याशी परविंदर परी और आजाद उम्मीदवार चित्रा सरवारा के समर्थक आमने-सामने हो गए। उन्होंने करीब 10 मिनट तक नारेबाजी की। मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस दौरान तैश में आए कुछ समर्थक कार्यालय की दीवार पर चढ़ गए तो उन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। वहीं परी के समर्थकों को दूसरे दरवाजे से बाहर निकाला गया। यह घटना उस समय हुई जब कांग्रेस प्रत्याशी परविंदर परी नामांकन प्रक्रिया के बाद उपमंडल कार्यालय के परिसर में पहुंचे थे। इस दौरान कार्यालय के गेट के बाहर खड़े चित्रा सरवारा के समर्थक अपनी नेता के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। इसके बाद उपमंडल कार्यालय के परिसर में खड़े परी के समर्थकों ने भी उनके पक्ष में नारेबाजी शुरु कर दी। मामले को शांत करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पहले कांग्रेस प्रत्याशी परविंदर सिंह परी ने तो कुछ देर बार आजाद प्रत्याशी के तौर पर चित्रा सरवारा ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल पहले भी आई थी कांग्रेस के सामने ऐसी स्थिति
वर्ष 2019 के चुनाव में भी अंबाला सिटी व अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से बागी हुए नेताओं ने अलग रास्ता अपनाया था। तब कांग्रेस आलाकमान ने अंबाला सिटी सीट पर जसबीर मलौर को टिकट दी थी। इसके बाद निर्मल सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी और निर्दलीय चुनाव लड़ा था। तब उन्होंने भाजपा के असीम गोयल के सामने 55 हजार से अधिक वोट प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया था। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर मलौर को 20 हजार के आसपास मत मिले थे। यही समीकरण अंबाला कैंट में भी दिखे थे। तब निर्मल सिंह की पुत्री चित्रा सरवारा ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। वहीं कांग्रेस ने वेनु अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा था। तब चित्रा सरवारा को 44 हजार से अधिक मत मिले थे तो कांग्रेस प्रत्याशी को आठ हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे।




पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की हजपा ने भाजपा का किया समर्थन

हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने हरियाणा की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। वीरवार को अंबाला शहर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पूरे हरियाणा में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि पूरे हरियाणा में जहां भी जन चेतना पार्टी के कार्यकर्ता हैं वे निष्ठा से भाजपा का समर्थन करेंगे।



अंबाला की चारों विधानसभा क्षेत्रों से ये हैं प्रत्याशी



अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र

अनिल विज- भाजपा

परविंदर परी- कांग्रेस

ओंकार सिंह- इनेलो

रावविंदर कौर- आप

अवतार सिंह- जजपा
नवीन कुमार- युगा थुलासी पार्टी

जसविंदर- आजाद

सुधीर कुमार- आजाद

राम सिंह- आजाद

सुनील वर्मा- आजाद

नवीन बिदला- आजाद

धर्मेश सूद- आजाद

अंबाला सिटी विधानसभा क्षेत्र---

असीम गोयल- भाजपा

निर्मल सिंह- कांग्रेस

पारुल नागपाल- आजाद समाज पार्टी कांशीराम

मलकीत सिंह भोनोखेड़ी- बसपा

केतन शर्मा- आम आदमी पार्टी

हिम्मत सिंह- आजाद

मयूर नंदा- आजाद

जसबीर मलौर- आजाद

ललित वालिया- आजाद

सचिन कुमार- आजाद

भूपिंद्र- आजाद

सुनील दत्त- आजाद

सतनाम सिंह- आजाद

नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र

शैली चौधरी- कांग्रेस

पवन सैनी- भाजपा

गुरपाल सिंह- आम आदमी पार्टी

हरबिलास सिंह- बसपा

सीमा देवी- भारतीय चेतना शक्ति पार्टी

नीतू- आजाद
धर्मपाल- आजाद

मुलाना विधानसभा क्षेत्र

संतोष सारवान- भाजपा

पूजा- कांग्रेस

गुरतेज सिंह- आम आदमी पार्टी

डॉ. रविंद्र धीन- जजपा
प्रकाश भारती- इनेलो

अजायब सिंह- आजाद

हरकेश कमार- आजाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed