फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the railway, now the oxygen plant reached the Cantonment Civil Hospital, ready for the third wave

रेलवे के बाद अब छावनी नागरिक अस्पताल में पहुंचा ऑक्सीजन प्लांट, तीसरी लहर के लिए हुए तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
After the railway, now the oxygen plant reached the Cantonment Civil Hospital, ready for the third wave
After the railway, now the oxygen plant reached the Cantonment Civil Hospital, ready for the third wave - फोटो : Ambala
अंबाला। रेलवे अस्पताल के बाद अब छावनी नागरिक अस्पताल में कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले ही ऑक्सीजन प्लांट से लैस हो गया है। एक घंटे में एक हजार लीटर ऑक्सीजन बनाने वाला प्लांट अस्पताल में पहुंच गया है और उसे स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है। इस प्लांट के स्थापित होने के बाद अब अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडरों को बाहर से मंगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि प्लांट के जरिए ही ऑक्सीजन तैयार कर मरीजों को पहुंचाई जाएगी। इतना ही नहीं एंबुलेंस में ऑक्सीजन दी जाएगी ताकि गंभीर रूप से घायल मरीजों के लिए भी ऑक्सीजन का संकट न गहरा सके।
विज्ञापन

बता दें कि छावनी नागरिक अस्पताल में पहले भी एक लिक्विड ऑक्सीजन का प्लांट है जोकि एक प्राइवेट कंपनी को सौंपा हुआ है। इस प्लांट के जरिए अस्पताल के सभी बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई पहुंचाई जाती है लेकिन कोरोना की दूसरी वेव में जब हालात बिगड़ गए और अस्पताल में बेड की संख्या से ज्यादा कोरोना से संक्रमित मरीज पहुंचे तो स्थिति बिगड़ गई थी। आनन-फानन में प्राइवेट कंपनियों से संपर्क करने के बाद ऑक्सीजन सिलिंडरों को मंगवाकर मरीजों की जान बचाई गई थी। यही कारण था कि अस्पताल में दूसरा ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया था। बता दें कि अस्पताल में पार्किंग के पास ही ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है और बिल्डिंग के सबसे निचले फ्लोर में प्लांट का कंट्रोल पैनल तैयार किया गया है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन कैंसर टर्सरी सेंटर में होगी प्लांट से सप्लाई
स्थापित हो रहे ऑक्सीजन प्लांट से न केवल अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक सहित इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई होगी बल्कि करीब 70 करोड़ की लागत से जो कैंसर टर्सरी केयर सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है उसमें भी इसकी सप्लाई की जाएगी। बाकायदा प्लांट की सप्लाई पहुंचाने के लिए अस्पताल में कैंसर टर्सरी सेंटर की बिल्डिंग तक पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। बता दें कि यह बिल्डिंग बनकर तो तैयार हो चुकी है लेकिन फर्नीचर का काम नहीं हुआ है और करोड़ों की लागत से पहुंची मशीनों को चलाने के लिए रेडिएशन डिपार्टमेंट हरियाणा से अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में दूसरा ऑक्सीजन प्लांट आ गया है और उसे स्थापित करने का काम चल रहा है। अब अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई पर्याप्त रहेगी।
-डॉ. विनय, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट नागरिक अस्पताल छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed