फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the procession, angry people burnt the cart

Ambala News: जुलूस के बाद गुस्साए लोगों ने जलाई रेहड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
After the procession, angry people burnt the cart
साहा। पहलगाम में हमले के विरोध में लोगों ने शुक्रवार को आतंकवाद के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ हिंदू एकता वाहिनी की ओर से निकाली रैली में लोग भड़क गए। लोगों ने साहा चौक पर एक विशेष समुदाय के व्यक्ति की जूस की रेहड़ी पर तोड़फोड़ की। इसके बाद इसमें आग लगा दी।
विज्ञापन

इसके बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित युवाओं को रोक लिया। इस मामले में अभी तक किसी की ओर से शिकायत नहीं दी है। दरअसल शुक्रवार शाम पांच बजे से सात बजे तक साहा में हिंदू एकता वाहिनी द्वारा बाजार बंद करने की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही साहा के शिव मंदिर पर सभी लाेगों को एकत्रित होने के लिए कहा गया था। शाम को पांच बजे दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया। इसके बाद शिव मंदिर पर लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। हिंदू संगठन के नेतृत्व में राजमार्ग पर पहले तो मार्च निकाला गया। इसी दौरान अचानक से लाेग भड़क गए और साहा चौक के पास एक विशेष समुदाय के व्यक्ति की जूस की रेहड़ी को पलट दिया। इसके पास ही दूसरी रेहड़ी को कुछ लोग व महिला तोड़फोड़ करने गली। इतनी देर में आक्रोशित युवक ने एक रेहड़ी में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed