फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the murder, the nephew took a bath at the tubewell

Ambala News: हत्या के बाद ट्यूबवेल पर नहाया था भतीजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
After the murder, the nephew took a bath at the tubewell
अंबाला। संभालखा गांव में 67 वर्षीय शांति देवी की हत्या मामले में काबू आरोपी अभिमन्यु को सोमवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

तीन दिन के रिमांड में यह भी सामने आया कि अपनी ताई शांति देवी की हत्या करने के बाद आरोपी भतीजा सीधा दुखेड़ी गांव में अपने खेतों के ट्यूबवेल पर गया। नहाने के बाद कपड़े धोकर टांग दिए थे, जिससे कि किसी को कानोंकान भनक न लगे। बाद में कपड़े बदलने के बाद अपने घर जाकर शांति देवी को ढूंढने का नाटक करने लगा था। सोमवार को साहा थाना पुलिस ने आरोपी अभिमन्यु से कपड़े, चाकू व ताई की सोने की बालियां बरामद कर ली है।

यह था पूरा मामला




मृतका के बेटे दुखेड़ी गांव निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि वह पांच बहन व भाई है। माता शांति देवी 15 मई को दोपहर दो बजे घर से संभालखा गांव में पीर की चौकी भरने के लिए गई थी। चाचा का लड़का चुड़ियाली गांव निवासी अभिमन्यु बाइक पर छोड़कर आया था। माता नहीं लौटीं थी तो तलाश कर रहे थे। जंगल में मिले शव के पास से माता के कमरे की चाबी, कान से सुनने की मशीन, चश्मा वा दांतों का नकली जबड़ा भी पडा हुआ था। शव का चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था। यहां तक कि लंबे समय तक शव पड़ा रहने के कारण आवारा कुत्तों तक ने उंगली आदि को नोंचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed