फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the mayor, the corporation commissioner also signed the meeting, a war of words between the BJP-HJP councilors decided

मेयर के बाद निगम आयुक्त ने भी लगाई बैठक पर मुहर, भाजपा-हजपा पार्षदों में जुबानी जंग तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
After the mayor, the corporation commissioner also signed the meeting, a war of words between the BJP-HJP councilors decided
अंबाला सिटी। नगर निगम मेयर के बाद अब निगम आयुक्त ने भी हाउस की बैठक पर मुहर लगा दी है। अलबत्ता अब 16 अगस्त को पंचायत भवन में सुबह 11 बजे हाउस की दूसरी बैठक होगी। छह माह बाद होने वाली इस बैठक में भाजपा-हजपा पार्षदों में जुबानी जंग तय है, क्योंकि हजपा पार्षदों ने नगर निगम हाउस का कार्यकाल खत्म होने और नए हाउस के गठन से पहले के सभी विकास कार्यों की सूची मांगी थी जिन्हें अभी तक नहीं दिया गया। अब नई बैठक में फिर से इन्हीं विकास कार्यों को नए सिरे से एजेंडे में शामिल कर जवाब मांगा गया है। उधर भाजपाई पार्षदों ने वर्ष 2009 से 14 के बीच डले सीवरेज का ब्योरा मांगा था जोकि कांग्रेस का कार्यकाल था। ऐसे में फिर से सीवरेज, नाले और स्वच्छता के मुद्दे की गूंज हाउस की बैठक में गूंजेंगी।
विज्ञापन

बैठक में कुल 9 एजेंडे शामिल किए गए हैं। इनमें पहला मुद्दा नाले, दूसरा सीवरेज, तीसरा सैनिटाइजेशन और जलापूर्ति अभी तक हुए खर्च का विवरण शामिल हैं। मेयर शक्तिरानी ने इन सभी कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट, ठेका किसे, कब और किसकी अनुमति से दिया गया, काम पूरा होने और ठेका जारी करने की तारीख और क्वालिटी रिपोर्ट सब कुछ मांगा गया है। इनकी क्वालिटी रिपोर्ट के अलावा कार्य संतुष्टि का प्रमाण पत्र, कार्य प्रभारी का नाम और हस्ताक्षर कर्ताओं का विवरण भी मांगा है। इसके अलावा सभी विकास कार्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जो निगम द्वारा पहले ही बनाई जा चुकी है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सभी सामाजिक, जन कल्याण योजनाओं पर विचार-विमर्श, नगर निगम की सीमा में शामिल किए गए क्षेत्र में नागरिक सुविधाएं प्रदान करने के बारे में, नगर निगम द्वारा विज्ञापन होर्डिंग्स के लिए अनुबंध देने के बारे में की गई कार्रवाई, नगर निगम अंबाला के कार्यालय में रिक्त पदों को भरने के बारे में प्रगति रिपोर्ट, नगर निगम अंबाला के कार्यालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए हरियाणा नगर निगम, बिजनेस बाई लॉज 2009 के नियम 24 के तहत समितियों का गठन करने के बारे में जवाब मांगा गया है। बता दें कि नगर निगम की पहली आधिकारिक बैठक 25 फरवरी को हुई थी। उसमें निगम आयुक्त पार्थ गुप्ता थे जबकि ईओ जरनैल सिंह ही थे। इस समय नगर निगम सदन 19 पार्षदों का है। क्योंकि हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की पार्षद रूबी सौदा लंबे समय से एक हत्याकांड के मामले में फरार चल रही हैं। सदन में 8 पार्षद भाजपा, एक हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट, दो कांग्रेस और 8 पार्षद हरियाणा जनचेतना पार्टी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed