{"_id":"663f17754803cbbfb40f12bd","slug":"after-stealing-jewellery-from-house-in-ambala-thieves-vandalized-it-accused-caught-in-cctv-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: मकान से जेवरात चुराने के बाद चोरों ने की तोड़फोड़, चारपाई सिर पर रख ले जाते आरोपी सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: मकान से जेवरात चुराने के बाद चोरों ने की तोड़फोड़, चारपाई सिर पर रख ले जाते आरोपी सीसीटीवी में कैद
Sat, 11 May 2024 12:30 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 11 May 2024 12:30 PM IST
सार
बराड़ा पुलिस ने सुभाष की शिकायत पर गोलिया माजरी निवासी अजय उर्फ अजु व गंगनपुर गांव निवासी कर्ण के अलावा 3 अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक मई को अपनी पत्नी नीरू का ऑपरेशन कराने के लिए यमुनानगर के महिंद्रा अस्पताल में गया था।
विज्ञापन
चोरी का सीसीटीवी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला के बराड़ा में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर जेवरात चुराने के साथ-साथ चरपाई भी सिर पर उठाकर ले गए। चोरी के समय व्यक्ति अपनी पत्नी का यमुनानगर के एक अस्पताल में ऑपरेशन करवा रहा था। मकान मालिक सुभाष चंद जब घर आया तो चोरी का पता चला। यह वारदात 3 मई की है और पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद हो गए। जिसमें दिखाई दे रहा है कि करीब पांच चोर गुजर रहे हैं और चारपाई भी सिर पर उठा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस फुटेज को देखकर मकान मालिक ने दो की पहचान भी कर ली जो पास के गांव में रहने वाले थे। बराड़ा पुलिस ने सुभाष की शिकायत पर गोलिया माजरी निवासी अजय उर्फ अजु व गंगनपुर गांव निवासी कर्ण के अलावा 3 अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक मई को अपनी पत्नी नीरू का ऑपरेशन कराने के लिए यमुनानगर के महिंद्रा अस्पताल में गया था। 4 मई को वह वापस लौटा तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।घर में सामान की तोड़फोड़ के अलावा हजारों के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन