{"_id":"67b3884386101e7f25018034","slug":"after-remand-the-accused-were-sent-to-jail-ambala-news-c-36-1-sknl1017-137779-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रिमांड के बाद आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रिमांड के बाद आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
अंबाला। बसपा नेता और वकील हरबिलास हत्याकांड मामले में 10 दिन से पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी राजन और अभिषेक उर्फ मंगू को सोमवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। दरअसल, सीआईए-1 की टीम ने 30 जनवरी को मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को पैर पर गोली मारकर काबू किया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से दोनों आरोपी रिमांड पर चल रहे थे। पहले तो मुठभेड़ के दौरान सीआईए-1 की टीम पर गोलियां चलाने के मामले में शहजादपुर पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया था।
फिर नारायणगढ़ पुलिस ने हरबिलास हत्याकांड मामले में 10 दिन का रिमांड लिया था। इस रिमांड के दौरान ही शूटर विक्की मलिक, गगन व शिवम तक पुलिस पहुंची थी। जबकि शिवम भी 14 फरवरी को पुलिस से मुठभेड़ के दौरान पैर और टांग पर गोली लगने पर घायल है और अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। मेडिकल में फिट होने के बाद ही पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
दोनों आरोपियों ने की थी रेकी और मंगू ने उपलब्ध करवाया था असलाह
हरबिलास हत्याकांड के दौरान राजन और अभिषेक उर्फ मंगू की रेकी करने में भूमिका सामने आई थी जबकि अभिषेक उर्फ मंगू ने शूटरों को असलाह उपलब्ध करवाया था। हालांकि पुलिस दोनों आरोपियों से मिली लीड भी काम कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों को यूपी और अन्य जगह भी लेकर गई थी।