फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After marriage, they bowed their heads in the temple, postmortem of mother and daughter was done

Ambala News: शादी के बाद मंदिर में टेका था माथा, मां व बेटी का हुआ पोस्टमार्टम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
After marriage, they bowed their heads in the temple, postmortem of mother and daughter was done
साहा। मिट्ठापुर के निकट समलेहड़ी मोड पर ट्राले की चपेट में आकर जान गंवाने वाली मां कुसुम व बेटी चारू का शुक्रवार छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के चाचा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे और वहां से कुसुम व चारू भी मंदिर गए थे। लौटते समय ट्राले ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बेटा प्रिंस भी घायल हो गया था। साहा थाना पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेने के बाद चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

साहा थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बलदेव नगर के काकरु गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार सहित जश्न पैलेस तेपला में शादी में आए हुए थे। शादी के बाद मिट्टापुर शिव मंदिर में माथा टेकने के लिए गए थे। बेटे प्रिंस की बाइक के पीछे भतीजी मिनाक्षी बैठी हुई थी। दूसरी स्कूटी पर बड़ी भतीजी चारू शर्मा व उसकी मां कुसुम रानी बैठी हुई थी। समलेहड़ी मोड पर ही हाईवे पार करने के लिए रुके हुए थे तो तेजरफ्तार ट्राले ने अपनी चपेट में ले लिया था। एक्टिवा सवार कुसुम व चारू को गिरने के बाद ट्राले ने कुचल दिया था। इस हादसे में बेटे प्रिंस को भी चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed