{"_id":"63b1ef65d290c508d34e194a","slug":"after-marriage-the-newly-married-woman-absconded-with-jewelry-worth-13-lakhs-ambala-news-knl1322982190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शादी के बाद फेरा डालने मायके आई नवविवाहिता फरार, साथ में ले गई 13 लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शादी के बाद फेरा डालने मायके आई नवविवाहिता फरार, साथ में ले गई 13 लाख के जेवर
Mon, 02 Jan 2023 08:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:30 AM IST
सार
दीना की मंडी निवासी उमेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 14 दिसंबर को नई बस्ती, झांसी उत्तर प्रदेश निवासी सचिक के साथ हुई थी। शादी के बाद 22 दिसंबर को उसकी बेटी अपनी ससुराल से मायका फेरा डालने के लिए आई थी।
विज्ञापन
bride
विस्तार
शादी के बाद फेरा डालने मायके आई नवविवाहिता परिवार के साथ नववर्ष का जश्न मनाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गई। बताया जाता है कि नवविवाहिता अपने साथ करीब 13 लाख रुपये के जेवर भी ले गई है।
थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में दीना की मंडी निवासी उमेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 14 दिसंबर को नई बस्ती, झांसी उत्तर प्रदेश निवासी सचिक के साथ हुई थी। शादी के बाद 22 दिसंबर को उसकी बेटी अपनी ससुराल से मायका फेरा डालने के लिए आई थी।
बेटी को वापस ससुराल ले जाने के लिए 30 दिसंबर को दामाद घर आया हुआ था। नववर्ष का सेलिब्रेशन मनाने के लिए 31 दिसंबर की रात परिवार के सभी सदस्य इकट्ठा हुए और देर रात तक नववर्ष का जश्न मनाया। पिता के अनुसार जश्न मनाने के बाद सभी अपने अपने कमरों में जाकर सो गए। जबकि उसकी नवविवाहिता बेटी अपनी बुआ की बेटी के साथ कमरे में जाकर सो गई। अगले दिन सुबह उसे बेटे ने बताया कि बेटी कमरे में नहीं है। इसके बाद उसने नवविवाहिता के बारे में सब जगह तलाश किया। लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। पिता के अनुसार बेटी अपने साथ करीब 13 लाख के सोना-चांदी के जेवर भी ले गई है।