{"_id":"666f17c825cc366fd907a26d","slug":"after-losing-the-elections-bjp-remembered-the-problem-of-ndc-chaudhary-ambala-news-c-36-1-amb1003-124693-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव हारने के बाद भाजपा को याद आई एनडीसी की समस्या : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव हारने के बाद भाजपा को याद आई एनडीसी की समस्या : चौधरी
विज्ञापन
सांसद वरुण चौधरी शहर कांग्रेस भवन में अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आ
अंबाला सिटी। सांसद वरुण चौधरी शहर कांग्रेस भवन में अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए पहुंचे। उनके पहुंचने सभी नेताओं ने स्वागत किया।
इस मौके पर नवनिर्वाचित सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि भाजपा 10 वर्ष तक सत्ता के नशे में चूर रही और जनता की किसी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। लोकसभा चुनाव में हरियाणा की जनता ने भाजपा को नकारने के बाद अब प्रदेश सरकार को जनता की परेशानी की याद आई है। उन्होंने कहा कि अब भी जनता को गुमराह करने लिए राहत देने की घोषणाएं ही की जा रही है, जबकि धरातल पर परेशानी ज्यों की त्यों बनी हुई है।
चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जीत के साथ-साथ यह कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की जीत है, जिन्होंने कम समय में दिन रात मेहनत करके भाजपा को हराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंबाला की सीट को अपनी पक्की सीट मानकर चल रही थी, लेकिन केंद्र और हरियाणा की सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान जनता ने इस चुनाव को अपना चुनाव मानकर लड़ा है और भाजपा के घमंड का मुंह तोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जसबीर मलौर, अशोक मेहता, हिम्मत सिंह, डिप्टी मेयर राजेश मेहता, जग्गा खैरा, दरबारा सिंह लौटा, अमीषा चावला, पार्षद जसबीर सिंह, मिथुन वर्मा, देवेंद्र वर्मा और अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।