फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After killing her husband, she kept searching the pit to bury the dead body

पति की हत्या कर शव दफनाने को खोजती रही गड्ढा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
After killing her husband, she kept searching the pit to bury the dead body
अंबाला। पति की हत्या कर पत्नी तीन दिनों तक शव को दफनाने के लिए घर के बाहर गड्ढा खोदती रही। जब शव में से बदबू आने लगी तो शव को बाहर नाली में फेंक दिया और प्लाई बोर्ड से ढक दिया। गली से गुजरने वाले लोगों को बदबू आई तो उन्होंने प्लाई बोर्ड हटाकर देखा। इसके बाद हत्या का खुलासा हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

हुडा कॉलोनी के सेक्टर 34 के जी ब्लॉक स्थित घर में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव के हाथ और पांव बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए शव को छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने मृतक 32 वर्षीय रोहतास की पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इंद्रपाल ने बताया कि उसके भाई की हत्या में अन्य लोगों के शामिल होने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

एक दिन बेड तो दो दिन शौचालय में रखा शव
पत्नी ने शव एक दिन बेड के बीच में छिपा रखा, परंतु शव में से बदबू आने पर घर के बाहर बने शौचालय में छिपा दिया। दो दिन तक महिला ने शव को वहीं पर छिपाए रखा। जब वहां से भी बदबू का आना बंद नहीं हुआ तो महिला ने शव को घसीटकर पास में बनी नाली में डाल दिया और उस पर प्लाई बोर्ड ढक दिया। इन तीन दिनों तक महिला बाहर फर्श को तोड़कर गड्ढा खोदती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे से करवाया था खून साफ
रोहतास की हत्या करने वाली महिला तीन बच्चों की मां है। पुलिस की पूछताछ में एक बच्चे ने बताया कि उसकी मां ने उससे खून साफ करवाया था। जिसे देखकर वह सहम गए थे। मां की डांट के कारण वह कुछ भी नहीं बोल पा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने अन्य कई बातें भी पुलिस को बताई।

मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया है। मृतक के बड़े भाई की शिकायत के आधार पर मृतक पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। जो भी मामले में आरोपी होगा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-रामकुमार, डीएसपी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed