फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After being rejected by his own people, Mahesh became the stick for the blind Krishna

Ambala News: अपनों की ठोकर के बाद दृष्टिहीन कृष्णा की लाठी बने महेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
After being rejected by his own people, Mahesh became the stick for the blind Krishna
रेडक्रॉस के अंबाला छावनी में चल रहे वृद्धाश्रम में महेश अपनी बहन दृ​ष्टिहीन कृष्णा से राखी बंधव
अंबाला। अपनों के होते हुए भी वृद्धाश्रम में जीवन बिता रहे बुजुर्गाें की आंखें अकसर रक्षाबंधन पर नम हो जाती हैं। बचपन से जिन भाइयों-बहनों ने एक-दूसरे से राखी बंधवाकर उम्रभर रक्षा का वादा लिया था, आज वह उनका हाल जानने भी नहीं आते।
विज्ञापन

इन महिलाओं को सगे भाइयों की ओर से ठुकराए जाने का मलाल है। इस बीच अंबाला छावनी के रेडक्रॉस की ओर से संचालित अपना घर यानी वृद्धाश्रम में रहने वाली दृष्टिहीन 68 वर्षीय कृष्णा व 70 वर्षीय बुजुर्ग महेश भाई-बहन के रिश्ते की मिसाल बने है।
विज्ञापन

अपनों से दूर होने के बाद वृद्धाश्रम में ही आकर मिले दोनों बुजुर्ग पिछले 8 साल से भाई-बहन के बंधन में बंधे हुए है। महेश दृष्टिहीन कृष्ण की लाठी बनकर हर सुख दुख में सहारा बने हैं। दोनों की यहीं अंतिम इच्छा है कि आखिरी समय तक केवल एक-दूसरे के साथ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिश्तों से धोखे के बाद अनजान बने सहारा

बुजुर्ग महेश ने बताया कि अंबाला सिटी के रहने वाला हैं। शादी के बाद पत्नी व बच्चों का देहांत हो चुका है। 2011 में वह वृद्धाश्रम में आ गए थे। बाद में पत्नी का भी देहांत हो गया था। दो बेटी शादीशुदा है और एक बेटा है लेकिन किसी ने नहीं रखा। आज भी बच्चे आते हैं पर रिश्ता केवल दिखावे का रह गया है। सभी रिश्तों से मन उठ गया था लेकिन वृद्धाश्रम में आकर कृष्णा से बहन का साथ मिला।

उधर, दृष्टिहीन कृष्णा ने बताया कि शादी के बाद पति और दोनों बच्चों का देहांत हो चुका है। ससुराल वालों ने रहने से मना कर दिया। पिता व भाई ने भी नहीं रखा। आखिर में 2015 में वृद्धाश्रम में ही छोड़ गए थे। तभी से यही घर है। जीवन में केवल एक रिश्ता बना है भाई महेश के साथ, जो अब अंतिम सांस तक चलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed