फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Advocates suspend work in protest against police arbitrariness

Ambala News: पुलिस की मनमानी के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया वर्क सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Advocates suspend work in protest against police arbitrariness
अंबाला सिटी।
विज्ञापन

वकीलों के खिलाफ पुलिस की मनमानी की नियमित घटनाएं हो रही हैं। जिसके चलते बुधवार को अंबाला बार एसोसिएशन के प्रधान रोहित जैन की अध्यक्षता में उपायुक्त को हरियाणा में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
दरअसल हाल ही में रेवाड़ी के धारूहेड़ा में एक वकील और पुलिस अधिकारियों के साथ हाथपाई का मामला सामने आया था। इसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया। अधिवक्ता अब हाथापाई करने वाले एसएचओ और सब सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग रख रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को अंबाला में अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड कर पुलिस की मनमानी का विरोध किया। उपायुक्त कार्यालय पर अधिवक्ता जब ज्ञापन देने जा रहे थे ताे देखा कि बारिश के कारण जलभराव की स्थिति थी। ऐसे में ई-रिक्शा में बैठकर उन्हें ज्ञापन देने जाना पड़ा। इसका उन्होंने रोष भी जताया।
विज्ञापन



ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने यह रखी मांग

ज्ञापन में कहा कि रेवाड़ी पुलिस ने अधिवक्ताओं के साथ जो अभद्र व्यवहार किया, उसके विरोध के चलते अंबाला कोर्ट में वर्क सस्पेंड रखा गया और मांग कि हरियाणा राज्य में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम के कार्यान्वयन की सख्त आवश्यकता है, क्योंकि वकीलों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हमले, गंभीर चोट, आपराधिक बल, आपराधिक धमकी के अपराधों की नियमित रिपोर्ट आ रही हैं। हाल ही में वकील और उनके परिवार के खिलाफ हिंसा और धमकी आदि की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। खासकर जिला न्यायालय स्तर पर प्रैक्टिस करने वाले वकीलों के खिलाफ, क्योंकि वह सीधे मामले की सुनवाई में लगे हुए हैं, जिसमें कट्टर अपराधी, पुलिस अधिकारी, प्रभावशाली राजनेता आदि शामिल हैं। जो चाहते हैं कि वकील उनकी इच्छा और इच्छा के अनुसार कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

अधिवक्ताओं को सुरक्षा की दरकार

ज्ञापन में कहा गया कि अधिवक्ताओं को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने की तत्काल आवश्यकता है ताकि वह बिना किसी डर, दबाव, प्रभाव आदि के इस महान पेशे के प्रति अपना कर्तव्य निभा सके व भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा न हो। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के सचिव संदीप कुमार शर्मा, उपप्रधान अमित गर्ग, मेंबर एग्जीक्यूटिव गगनदीप सिंह धारीवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता आरके विग, नरेंद्र सिंह, रंधीर सिंह, पुनीत बत्रा, खुशी राम सैनी आदि उपस्थित रहे।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed