फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Advocates stopped work in the court, adamant on fulfilling their demands

Ambala News: अधिवक्ताओं ने बंद रखा काम, नहीं निकला हल

Wed, 03 Sep 2025 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 03 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Advocates stopped work in the court, adamant on fulfilling their demands
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। आठ दिनों से कोर्ट में अधिवक्ताओं के काम न करने से लोगों को परेशानी हो रही हैं। मंगलवार को भी पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच कोई बात नहीं हो सकी। ऐसे में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य को बंद रखा। कई फरियादी निराश होकर लौट गए।
इस हालात में अब मंगलवार को भी अधिवक्ताओं के काम पर लौटने की उम्मीद कम ही है। इस मामले में अधिवक्ता अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं तो दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से भी कोई समझौते की पेशकस दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में अधिवक्ताओं के काम न करने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लोगों को जमानत नहीं मिल पा रही है। वहीं उनके मामलों में लंबी-लंबी तारीखें पड़ रही हैं।
विज्ञापन

10 हजार से अधिक मामले लंबित : बीते साेमवार से अधिवक्ताओं की हड़ताल चल रही है। इसी बीत अधिवक्ताओं की एक बार पुलिस से बात भी हुई मगर कोई हल नहीं निकला। इस दौरान आठ दिनों में करीब 10 हजार मामले विभिन्न अदालतों में लंबित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबित केसों की संख्या आगामी समय में और भी बढ़ सकती है। जमानत पर जिरह न हो पाने के कारण जेल में भी बंदियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। इसके साथ ही अभी तक वीडियो कांफ्रेंसिंग से बंदियों का पेश कर दिया जाता था मगर अधिवक्ताओं के न होने से यह काम भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed