{"_id":"689115f43e50e9992e0bfd47","slug":"admissions-to-postgraduate-courses-in-colleges-will-be-done-in-person-today-ambala-news-c-36-1-amb1003-147276-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में आज व्यक्तिगत तौर पर किए जाएंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में आज व्यक्तिगत तौर पर किए जाएंगे दाखिले
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत सोमवार को दाखिला लेने का अंतिम दिन रहा। वहीं, 7 और 8 अगस्त को होने वाली व्यक्तिगत काउंसलिंग के लिए आवेदन करने का 5 अगस्त आखिरी दिन है। संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि संस्थान की ओर से व्यक्तिगत काउंसलिंग के लिए भी आवेदन मांगे जा रहे हैं। यह आवेदन 5 अगस्त तक संस्थान में किए जा सकते हैं। इसके बाद 7 और 8 अगस्त को बची सीट पर दाखिला किया जाएगा। वहीं, कॉलेजों में स्नातकोत्तर स्तर पर बची सीट पर व्यक्तिगत तौर पर दाखिले किए जाएंगे।
बॉक्स
स्नातकोत्तर में 5 अगस्त को व्यक्तिगत तौर पर किए जाएंगे दाखिले
जिले के कॉलेजों में स्नातकोत्तर के दाखिले किए जाएंगे। कॉलेजों में बची सीट पर 5 अगस्त को दाखिले किए जाएंगे। अगर इसके बाद भी अगर सीट बचती है तो 6 अगस्त को दाखिले के लिए दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। इसके उपरांत 6 से 12 अगस्त तक बची सीट पर 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले किए जाएंगे। अगर फिर भी सीट बचती हैं तो 13 से 19 अगस्त तक दाखिले किए जाएंगे।
बॉक्स
दो दिन व्यक्तिगत तौर पर किए जाएंगे दाखिले
- वह अभ्यर्थी जिनको 7 अगस्त की ओपन काउंसलिंग में भाग लेने के बाद भी सीट नहीं मिलती या पसंद की सीट नहीं मिलती। वह सभी अभ्यर्थी दोबारा 8 अगस्त को सुबह 10 बजे भी दूसरे राउंड की ओपन काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
- 8 अगस्त दोपहर 2 बजे सभी बची हुई खाली सीट ऑल इंडिया कैटेगरी में परिवर्तित कर दी जाएंगी। यह सीट हरियाणा राज्य के या हरियाणा राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों से बिना किसी आरक्षण के रैंक मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। वह अभ्यर्थी जिनको 7 व 8 अगस्त दोपहर बजे से एक पहले को काउंसलिंग में भाग लेने के बाद भी सीट नहीं मिलती या पसंद की सीट नहीं मिलती, वो सभी अभ्यर्थी दोबारा 8 अगस्त को दोपहर 2 बजे भी तीसरे राउंड की ओपन काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।