फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Admission process begins at SD College, counseling desks set up

Ambala News: एसडी कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू, बनाए गए काउंसलिंग डेस्क

Sat, 09 May 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 09 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Admission process begins at SD College, counseling desks set up
अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में नए छात्रों को ज्ञान देते प्राध्यापक। संवाद - फोटो : samvad
अंबाला। छावनी के प्रतिष्ठित सनातन धर्म कॉलेज (एसडी कॉलेज) में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने इस बार छात्रों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत न केवल सीटों का कोर्स के हिसाब से निर्धारण कर दिया गया है, बल्कि नए छात्रों को सही दिशा दिखाने के लिए विशेष काउंसलिंग डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कला, वाणिज्य, और विज्ञान संकायों के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्सेज में सीटों का निर्धारण शैक्षणिक मानकों के आधार पर किया गया है। इसका उद्देश्य दाखिला प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाना है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अलका शर्मा के मार्गदर्शन में कॉलेज के अनुभवी प्राध्यापक स्वयं आगे आकर छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। काउंसलिंग के दौरान छात्रों को उनकी रुचि और भविष्य की संभावनाओं के आधार पर विषयों के चुनाव की जानकारी दी जा रही है। विशेष रूप से नए छात्रों को कॉलेज के माहौल और विभिन्न रोजगारोन्मुखी कोर्स के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
प्रवेश कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन- 7 मई से 31 मई तक तक, आवेदन फॉर्म में सुधार 7 मई से 1 जून तक, दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 9 मई से 6 जून तक, आपत्तियों/त्रुटियों की सूची 2 जून, मेरिट लिस्ट के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची 8 जून तय की गई है।


बॉक्स
उपलब्ध कोर्सेस और सीटों का विवरण
कोर्स का नाम - प्रकार - कुल सीटें
बीए - एडेड - 320
बीकॉम - सेल्फ-फाइनेंस - 255
बीसीए - सेल्फ-फाइनेंस - 180
बीएससी फिजिकल साइंसेज - एडेड - 160
बीबीए - सेल्फ-फाइनेंस - 120
बीए (अंग्रेजी/राजनीति विज्ञान मेजर) - एडेड - 50 (प्रत्येक)
बीवॉक (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट) - सेल्फ-फाइनेंस - 50

कोट
हमारा उद्देश्य केवल दाखिला देना नहीं, बल्कि छात्र को उसके भविष्य के लिए सही नींव प्रदान करना है। प्राध्यापकों की टीम लगातार छात्रों के संपर्क में है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दुविधा न हो।
डॉ. अलका शर्मा, प्राचार्य, एसडी कॉलेज।

अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में नए छात्रों को ज्ञान देते प्राध्यापक। संवाद

अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में नए छात्रों को ज्ञान देते प्राध्यापक। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed