{"_id":"651f129fa0c996474700a384","slug":"administrator-will-investigate-the-allegations-against-the-former-head-ambala-news-c-36-1-amb1001-11708-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पूर्व प्रधान पर लगे आरोपों की प्रशासक करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पूर्व प्रधान पर लगे आरोपों की प्रशासक करेंगे जांच
विज्ञापन
अंबाला। पंजाबी गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान बीएस बिंद्रा पर लगे गंभीर आरोपों की जांच प्रशासक ने शुरू कर दी है। वहीं संगत का कहना है कि पिछले 40 साल से बीएस बिंद्रा गुरुद्वारा साहिब पर काबिज हैं, बेशक वो प्रधान बने हैं या नहीं, मगर इस दौरान उन्होंने ऐसे लोगों को प्रधान चुना जो कोई भी फैसला लेने में अक्षम थे।
इस कारण न तो किसी को गुरुद्वारा साहिब में आ रहे चंदे की जानकारी दी गई और न ही खर्च की। अब जब मामला सामने आया तो गंभीरता दिखाई दे रही है। वहीं शनिवार को प्रशासक ने पूर्व प्रधान बीएस बिंद्रा से पिछले 12 सालों का लेखा-जोखा मांगा है। इन आरोपों पर पूर्व प्रधान का कहना है कि मुझे जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। कोई जांच हो तो सब सुबूत दिखा दूंगा। रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी में याचिका दायर करने वाले गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य परमजीत सिंह बत्तरा और हरजीत सिंह सचदेवा ने बताया कि शनिवार को अब सारी सच्चाई सामने आ जाएगी कि गुरुद्वारा साहिब के हिसाब-किताब के साथ क्या-क्या छेड़छाड़ हुई है।
पंजाबी गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान बीएस बिंद्रा ने बताया कि कुछ लोग अपने राजनैतिक हित साधने के लिए यह काम कर रहे हैं। इस मामले की कोई जांच शुरू नहीं हुई। मेरे पास सभी रिकॉर्ड हैं। कोई मेरे पास आए, मैं कमेटी से मिलाऊंगा। इन दो शिकायतकर्ताओं को छोड़कर सभी मेरे साथ हैं। इस मामले में अपील करने के लिए गए थे, मगर प्रशासक मिले नहीं। जानबूझकर प्रशासक की नियुक्ति को लेकर एक्सपार्टी फैसला दिया गया है। जिस दिन प्रशासक की नियुक्ति हुई थी उस दिन जिला रजिस्ट्रार के कार्यालय में कमेटी के सचिव व महासचिव लेटर देकर आए थे जिस पर रिसीविंग की मुहर लगी है। इसके बाद कैसे एक्स पार्टी फैसला दिया गया।