फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Administration strict on illegal construction, instructions to remove drone marking

Ambala News: अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, ड्रोन से निशानदेही करा हटाने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Administration strict on illegal construction, instructions to remove drone marking
फोटो- 36
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, ड्रोन से निशानदेही करा हटाने के निर्देश
सहायक जिला नगर योजनाकार बोले- अक्तूबर में 10 जगहों पर था अवैध निर्माण, छह जगहों से हटाया





संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। अवैध निर्माण को लेकर वीरवार को उपायुक्त डाॅ. शालीन ने कार्यालय में जिला नगर योजनाकार और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सड़कों के नजदीक जो अवैध निर्माण किए गये हैं, उनकी ड्रोन से निशानदेही करवाकर, यदि वह गलत हैं तो उन्हें हटवाना सुनिश्चित करवाएं।

सहायक जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि अक्तूबर माह में 10 जगहों पर अवैध निर्माण था, उनमें से छह जगहों पर कार्रवाई अमल में लाई गई है, जिनमें बराड़ा में तीन जगह, अंबाला छावनी, साहा और शहजादपुर में एक-एक जगह कार्रवाई की गई है। अन्य चार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई विभिन्न कारणों से नहीं हो पाई, क्योंकि कहीं पर कार्रवाई के लिए पुलिस स्टॉफ नहीं मिला तो कहीं प्रशासनिक अनुमति नहीं मिल सकी। अवैध निर्माण से जुड़ी रिकवरी के तौर पर लगभग 20 हजार रुपये की राशि भी वसूली गई है व दो एफआईआर दर्ज की गई है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जहां पर भी अवैध कालोनियां हैं, नियमानुसार उनको वहां से हटवाना सुनिश्चित करवाएं और जिन्होंने भी अवैध कालोनियां काटी हैं, नियमानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां पर भी अवैध कालोनी है, वहां पर सूचना पट्ट चस्पा करवाएं ताकि पता चल सके कि यह जमीन अवैध है और कोई भी इसकी खरीद-फरोख्त न करे।
विज्ञापन


----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed