फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Action will be taken on private hospital for charging more fee for treatment: Deputy Commissioner

निर्धारित रेट से अधिक रुपये वसूलने पर प्राइवेट अस्पताल पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on private hospital for charging more fee for treatment: Deputy Commissioner
अंबाला सिटी। उपायुक्त विक्रम सिंह ने आईएमए के प्रतिनिधियों और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की बैठक ली। उन्होंने निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट किया कि उनके अस्पताल में कोई भी मरीज यदि कोरोना से संक्रमित दाखिल होता है तो उसकी सूचना वह तुरंत जिला सिविल सर्जन के कार्यालय व जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में दें। कोरोना के इलाज के लिए सरकार द्वारा निर्धारित रेट से अधिक रुपये वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना के इलाज के लिए इलाज से संबंधित जो भी रेट सरकार द्वारा तय किए गए हैं, उसकी सूची अस्पताल के मुख्य द्वार पर या रिसेप्सशन पर चस्पा करवाना सुनिश्चित करें। निर्धारित रेट से ज्यादा कोई भी राशि वसूल न करें। जिला प्रशासन द्वारा जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जाता है, उसकी काउंसलिंग के लिए एक नंबर जारी किया जाएगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह उनके मेडिकल कॉलेज में जो डॉक्टर इंटर्नशिप का रहे हैं, उनकी सूची उपलब्ध करवाएं ताकि ऐसे डॉक्टर कोरोना संक्रमित मरीजों से बातचीत करके उनकी कोई भी समस्या हो, उसको दूर कर सकें और उनका मार्गदर्शन कर सकें। उन्होंने यह कार्य शिफ्ट के मुताबिक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed