{"_id":"660727b3f7279258a6051198","slug":"action-will-be-taken-if-work-is-not-done-despite-taking-training-deeo-ambala-news-c-36-1-amb1003-120627-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण लेने के बावजूद कार्य नहीं किया तो होगी कार्रवाई : डीईईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण लेने के बावजूद कार्य नहीं किया तो होगी कार्रवाई : डीईईओ
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंबाला में जिला परियोजना क्रियान्वन इकाई की वर्ष की अंतिम मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने किया। बैठक में जिला में गत वर्ष एफएलएन की गतिविधियों और प्रगति पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही डीईईओ ने सभी बीईओ को विज्ञान शिक्षण डिवाइस का प्रशिक्षण लेने के बावजूद कार्य न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। वहीं, बैठक में बताया कि शिक्षकों के एफएलएन प्रशिक्षण, बालवाटिका थ्री प्रशिक्षण और निपुण टीचर एप प्रशिक्षण के अंतर्गत जिला अंबाला के सभी 1129 अध्यापकों के प्रशिक्षण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।
इसके साथ-साथ सभी 94 मेंटर्स की एफएलएन प्रशिक्षण के लक्ष्य को भी प्राप्त कर लिया गया है। डीईईओ ने बैठक में उपस्थित सभी बीईओ और अन्य प्रतिनिधियों का स्कूलों में नामांकन बढ़ाने, कक्षा अवस्थांतर शत-प्रतिशत करने और आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना के लिए आह्वान किया। उन्होंने 13 अप्रैल तक चलने वाले प्रवेश-उत्सव को सभी स्कूलों में समुचित रूप से लागू कराने पर बल दिया।
विज्ञापन
27 निजी स्कूलों ने चिराग स्कीम में दाखिला देने के लिए जताई सहमति
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जो बच्चे निजी स्कूलों में चिराग योजना के तहत प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, उन्हें दाखिला करवाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर उन्होंने सभी बीईओ को 27 निजी स्कूलों की सूची दी और कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से चिराग पोर्टल पर जिले के 27 निजी स्कूलों की सूची डाली गई है। इन्होंने चिराग योजना के तहत अपने यहां प्रवेश देने की पेशकश की है।
प्रशिक्षण के बावजूद कार्य न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
8वीं कक्षा तक के बच्चों की विज्ञान विषय में रूचि उत्पन्न करने के लिए संपर्क फाउंडेशन एनजीओ का सहयोग लिया जा रहा है। इस फाउंडेशन की ओर से 177 स्कूलों में विज्ञान शिक्षण के लिए फन विद साइंस प्रोग्राम डिवाइस उपलब्ध कराया गया है। जिसके प्रयोग से न केवल विज्ञान शिक्षक बल्कि अन्य विषयों के शिक्षक भी इस डिवाइस को स्मार्ट बोर्ड से जोड़ कर आसानी से विज्ञान विषय पढ़ा सकते हैं।
लेकिन देखने में आया है कि 177 स्कूलों में से 50 स्कूलों में इस विज्ञान शिक्षण डिवाइस का उपयोग ही नहीं किया गया। उन्होंने बीईओ को इन 50 स्कूलों की सूची देते हुए निर्देश दिया कि इन स्कूलों में विज्ञान शिक्षण डिवाइस का प्रशिक्षण लेने के बावजूद कार्य न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित करें।
डीईईओ सुधीर कालड़ा ने कहा कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी शैक्षणिक सत्र से कक्षा पहली से तीन के साथ-साथ कक्षा 4 व 5 को भी निपुण हरियाणा मिशन के तहत एफएलएन के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। 31 मार्च 2025 तक अंबाला को निपुण अंबाला बनाने का लक्ष्य रखा गया है।